बिहार में 2019 के एनडीए फॉर्मूले पर 2024 लड़ेगा इंडिया गठबंधन, मुकेश सहनी और पप्पू यादव का भी इंतजार

8
बिहार में 2019 के एनडीए फॉर्मूले पर 2024 लड़ेगा इंडिया गठबंधन, मुकेश सहनी और पप्पू यादव का भी इंतजार
Advertising
Advertising

बिहार में 2019 के एनडीए फॉर्मूले पर 2024 लड़ेगा इंडिया गठबंधन, मुकेश सहनी और पप्पू यादव का भी इंतजार

ऐप पर पढ़ें

Advertising

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मुंबई में होने वाली इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक में सीट शेयरिंग पर चर्चा हो सकती है। जिसकी वकालत बीते 2-3 दिनों से बिहार के सीएम और विपक्षी एकता के सूत्रधार नीतीश कुमार करते रहे हैं। बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि बिहार में इंडिया 2019 का एनडीए फॉर्मूला अपना सकती है। जिसमें बड़े दलों को ज्यादा सीटें और छोटे दलों को उनके प्रभाव वाली सीटें दी जा सकती है। 

ऐसा होगा बिहार में इंडिया का सीट शेयरिंग फॉर्मूला

सूत्रों के मुताबिक सीट शेयरिंग फॉर्मूले की बात करें तो, 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 सीटों पर इंडिया गठबंधन का सीट बंटवारा कुछ इस तरह का है। आरजेडी और जेडीयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, बाकी बची 6 सीटें कांग्रेस और महागठबंधन के सहयोगियों के लिए छोड़ी है। जिसमें कांग्रेस को 4, सीपीआई और सीपीआई (एम) को एक-एक सीट मिल सकती है। 

Advertising

वेटिंग लिस्ट में मुकेश सहनी-पप्पू यादव 

अभी तक वीआईपी चीफ मुकेश सहनी किसी भी गठबंधन के साथ नहीं है। ऐसे में अगर वो देर-सबरे इंडिया गठबंधन में शामिल होते हैं, तो उन्हें एक सीट दी जा सकती है। वहीं जाप प्रमुख पप्पू यादव भी अगर इंडिया के साथ आते हैं तो कांग्रेस को 5 सीटें मिलेगी। और जदयू और राजद फिर 16-16 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं अटकलें इस बात की भी हैं, कि पशुपति पारस की पार्टी के कुछ सांसद इंडिया गठबंधन के संपर्क में हैं। अगर वो साथ आते हैं, तो सीट शेयरिंग फॉर्मूले में कुछ बदलाव हो सकता है। 

2019 का एनडीए का सीट शेयरिंग फॉर्मूला

बात अगर साल 2019 के लोकसभा चुनाव की करें तो बिहार की 40 सीटों पर जदयू 17 सीटों पर लड़ी थी और बीजेपी भी 17 सीटों पर उतरी थी। उस समय जदयू एनडीए के साथ थी। और लोजपा को 6 सीटें दी गई थी। तीन पार्टियों ने पूरा बिहार चुनाव लड़ा था। इस बार भी 2019 वाला एनडीए का फॉर्मूला महागठबंधन अपनाने जा रहा है। 

मुंबई में दो दिवसीय इंडिया गठबंधन की बैठक

नीतीश और लालू चाहते हैं इस बार भी जो बड़ी पार्टियां हैं राजद और जदयू वो 17-17 सीटों पर लड़ें और बची हुई 6 सीटों पर कांग्रेस, सीपीआई और सीपीआई (एम) अपना दम दिखाएं। वैसे सीपीआई को बेगूसराय और माले को सिवान या आरा की सीट मिल सकती है। वहीं मुकेश सहनी और पप्पू यादव वो वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है। अगर वो इंडिया गठबंधन के साथ आते हैं तो एक-एक सीट जदयू और आरजेडी के कोटे से कम हो कर सहयोगियों को दे दी जाएगी। जिसके बाद राजद-जदयू 16-16 सीटों पर, और सहयोगी 8 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।  आपको बता दें, 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक होनी है। जिसमें सीट शेयरिंग, कॉमन एजेंडा समेत संयोजक का चुनाव होना है। 

 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising