बिहार में घमासान: जीतन राम मांझी की बहू दीपा ने लालू की बेटी रोहिणी को दी मुंह नोच लेने की धमकी, जानें इसकी वजह h3>
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य पर एक बार फिर हमला बोला है। दीपा ने इस बार रोहिणी को मुंह नोच लेने की धमकी दी है। यह होली का मजाक नहीं बल्कि दीपा की रोहिणी को रियल धमकी है। दीपा मांझी ने ट्विटर पर कई बातें लिखी हैं जिसमें उनके निशाने पर खासतौर से रोहिणी आचार्य हैं जो फिलहाल सिंगापुर में रह रहीं हैं।
बिहार विधानसभा में पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के बीच बहस हो गई थी। इस मुद्दे की गूंज विधान परिषद में भी सुनाई दी। इस दौरान राबड़ी देवी ने मंत्री अशोक चौधरी को मुख्यमंत्री का दलाल कह दिया था। इसके बाद जदयू नेता चौधरी ने राबड़ी देवी पर हमला बोला था। उन्होंने राबड़ी देवी की शिक्षा पर सवाल खड़े करते हुए टिप्पणी की थी। राजद ने इसे राबड़ी देवी और बिहार की सभी महिलाओं का अपमान बताया था। इसे लेकर रोहिणी आचार्य ने मंत्री को आड़े हाथ लेते हुए उन्हें पल्टूराम (सीएम नीतीश कुमार) की दलाली का फर्ज अदा करने का आरोप लगाया था।
दीपा ने रोहिणी पर साधा निशाना
रोहिणी पर निशाना साधते हुए दीपा ने भी भाषा की मर्यादो को तोड़ते हुए लिखा, ‘का हो सिंगापुरिया कभी दलित के चोर बोलती हो, कभी दलाल बोलती हो सुधरोगी की नहीं? मने जो मन आएगा उ बोलोगी आउर हमनी दलित सब चुप बईठेंगें? ई जंगलराज नहीं है जब तुम लोग दलित नरसंहार कराकर चारा का दलाली खाते थे, अब दलितों को कोई अपमानित करेगा तो उसका मुंह भकोर लिया जाएगा। समझी की नहीं?’
का हो सिंगापुरिया कभी दलित के चोर बोलती हो,कभी दलाल बोलती हो सुधरोगी की नहीं?
मने जो मन आएगा उ बोलोगी आउर हमनी दलित सब चुप बईठेंगें?
ई जंगलराज नहीं है जब तुमलोग दलित नरसंहार कराकर चारा का दलाली खाते थे,अब दलितों को कोई अपमानित करेगा तो उसका मुँह भकोर लिया जाएगा।
समझी की नहीं? https://t.co/SpMJ9totdV
— Deepa Santosh Manjhi (@dipamanjhi) March 19, 2022
इससे पहले कह चुकी हैं लबरी
बता दें कि दीपा ने पहली बार रोहिणी आचार्य पर निशाना नहीं साधा है। इससे पहले वह लालू यादव की बेटी को ‘सिंगापुरिया महारानी’ और ‘लबरी’ कह चुकीं हैं। एक बार उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्हें ‘लबरी का लबरा भाई’ कहा था।

समझी की नहीं? https://t.co/SpMJ9totdV— Deepa Santosh Manjhi (@dipamanjhi) March 19, 2022