बिहार में गर्मी का प्रकोप जारी, पटना समेत 18 जिले हीट वेव की चपेट में; मौसम विभाग ने बताया, कब मिलेगी राहत ?
पटना सहित सूबे के अधिकांश जिले मंगलवार को भीषण गर्मी की चपेट में रहे। लू से आम लोगों के साथ ही पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। पटना सहित प्रदेश के 18 जिलों में हीट वेव (लू) या प्रचंड हीट वेव का असर रहा। हालांकि दो दिनों बाद मौसम के तल्ख तेवर से राहत की उम्मीद है। 21 अप्रैल से अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक बारिश हो सकती है।
25 जिलों में 40 के पार रहा तापमान
राज्य के 25 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। राज्य में सर्वाधिक पारा 44.4 डिग्री शेखपुरा जबकि 44.1 डिग्री पटना में दर्ज किया गया। पटना में मंगलवार का दिन अप्रैल महीने का 43 साल का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग ने कहा कि बेशक मंगलवार को पिछले चार दशक में अप्रैल में सबसे अधिक गर्मी रिकॉर्ड की गई। पिछले 43 साल में इस स्तर पर पटना का तापमान अप्रैल माह में नहीं पहुंचा था। इससे पहले अप्रैल महीने में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29 अप्रैल 1980 में 44.6 डिग्री दर्ज किया गया था। यह पटना में अप्रैल में अधिकतम तापमान का ऑल टाइम रिकॉर्ड है।
पटना में झुलसा देने वाली गर्मी से बच्चों को मिली राहत, स्कूलों की टाइमिंग बदली; इतने बजे तक चलेंगी क्लास
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को भी राज्यभर में लू जैसी परिस्थितियां रहेंगी। कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है। इसे देखते हुए इस सीजन में पहली बार लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
5 जिलों में सिवियर हीट वेव और 13 जिलों में हीट वेव
मंगलवार को सुपौल, फारबिसगंज, मोतिहारी, शेखपुरा और खगड़िया प्रचंड लू (सिवियर हीट वेव) की चपेट में रहा। वहीं पटना, पूर्णिया, वाल्मीकि नगर, सबौर, डेहरी, जमुई, भोजपुर, वैशाली, बांका, कटिहार, नवादा, हरनौत और अगवानपुर में हीट वेव की स्थिति रही।
बुधवार को पटना में भीषण उष्ण लहर चलने की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पटना सहित प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में भीषण उष्ण लहर चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार पटना, मोतिहारी, खगड़िया, बांका और सुपौल के कुछ स्थानों पर भीषण उष्ण लहर चलेगी। वहीं प्रदेश के दक्षिण भाग, उत्तर पूर्व एवं उत्तर मध्य भागों के एक-दो स्थानों पर उष्ण लहर चलने की आशंका है।
दो दिनों तक मौसम बना रहेगा शुष्क
मौसम विश्लेषण के अनुसार पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह समुद्र तल से औसत 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं राज्य में सतही हवा की गति 10 से 20 किमी प्रतिघंटा एवं झोंके के साथ 30 किमी प्रति घंटा रहेगा। इसी कारण दो दिनों के बाद से अधिकतम तापमान में क्रमिक गिरावट होगी।
आगे भी रहेगा भीषण गर्मी का असर : निदेशक
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने कहा कि अगले तीन चार दिनों में अधिकतम तापमान में कमी आएगी। पटना सहित सूबे में कुछ जगहों पर 21 या 22 अप्रैल को आंशिक बारिश भी हो सकती है। इससे लोगों को कुछ दिन के लिए राहत मिलेगी। हालांकि यह राहत कुछ ही दिनों के लिए होगी, उसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार न केवल बिहार बल्कि देश के अन्य कई हिस्सों में भी भीषण गर्मी का असर दिखेगा।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News