बिहार में किशोर बंदी की खतरनाक करतूत, पुलिस की आंख में मिर्च पाउडर झोंक हुआ फरार h3>
ऐप पर पढ़ें
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में मुठभेड़ में घायल होने के बाद न्यायिक हिरासत में रिमांड होम भेजा गया किशोर बंदी शनिवार को दो नाटकीय ढंग से फरार हो गया। पुलिस जवानों की आंख में मिर्च पाउडर झोंक कर सिकंदरपुर से भाग गया। किशोर बंदी ने उल्टी में खून आने का बहाना बनाया। रिमांड होम प्रशासन ने उसे सदर अस्पताल भेजा था। पुलिस उसकी तलाश में खाक छान रही है। एसएसपी राकेश कुमार ने उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।
रिमांड होम की गेट पर बंदी को लेकर दो पुलिस जवान सुमन कुमार और रामनरेश पासवान सदर अस्पताल जाने वाले ऑटो का इंतजार कर रहे थे। गेट के पास किशोर बंदी के चार साथी पहले से मौजूद थे। उन्होंने दोनों सिपाही सुमन व रामनरेश की आंख में मिर्च का पाउडर झोंक दिया। दोनों आंख में जलन होने के कारण किशोर बंदी को छोड़कर छटपटाने लगे। इसी दौरान बंदी के साथी उसे बाइक पर लेकर फरार हो गए। दोनों पुलिस जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घटना को लेकर रिमांड होम अधीक्षक सुधीर कुमार ने सिकंदरपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
मीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला, बीबी-बच्चों के साथ आरोपी फरार
पुलिस पर चलाई थी गोली
किशोर बंदी इससे पहले भी साहेबगंज थाना से बीते 28 फरवरी को पुलिस जवान को पटककर फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो उसी दिन देर शाम उसे एक अन्य साथी के साथ रामपुरा पुलिया के पास पूर्वी चंपारण के पूरन चकिया की ओर जाते हुए देखा गया। साहेबगंज के थानदार सिकंदर कुमार ने उसे रुकने के लिए चेतावनी दी तो किशोर बंदी ने पलटकर पिस्टल से फायर कर दिया था। पुलिस वाहन के आगे वाले शीशे में गोली लगी। थानेदार व अन्य पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें किशोर बंदी के पांव में गोली लगी। इसके बाद उसे दबोच लिया गया था। उसके पास से पुलिस ने पिस्टल जब्त किया था। गोली लगने से घायल किशोर को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान उसके किशोर होने का प्रमाणपत्र दाखिल किया गया। इसके बाद उसे 14 मार्च को रिमांड होम भेजा गया था।
मिंया बीबी की लड़ाई में खूनी जंग, पति ने पत्नी को पत्थर के कूचकर मार डाला
क्या कहते हैं एसएसपी?
रिमांड होम के समीप से फरार हुआ किशोर बंदी कई लूट और छिनतई की घटना को अंजाम दे चुका है। उसने अपना गैंग बना रखा है। उसे बीते 27 फरवरी को हथियार व मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया था। 28 फरवरी की सुबह वह साहेबगंज थाना से भाग निकला था। शाम में उसे पकड़ने की कोशिश की गई तो पुलिस टीम से गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी थी। वह दोबारा फरार हो गया है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। -राकेश कुमार, एसएसपी
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News