बिहार को मिले मंत्रालय पर बहस; गिरिराज बोले- 17 महीने पांच विभाग में झुनझुना बजाते रहे तेजस्वी h3>
ऐप पर पढ़ें
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान देने को लेकर गिरिराज सिंह ने लालू यादव के बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार सरकार में 17 माह तक मंत्री पद पर रहते हुए झुनझुना बजाते रहे और आज भी झुनझुना ही बजा रहे हैं। उनके पास कोई काम नहीं है। मोदी सरकार में बिहार के सांसदों को आवंटित मंत्रालय पर तेजस्वी यादव ने टिप्पणी की थी। गिरिराज ने उसी का जवाब दिया है।
केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार तीसरी बार बन गयी है जिसमें बिहार के 8 सांसदों को मंत्रिपरिषद में स्थान दिया गया है। ललन सिहं, जीतनराम मांझी, चिराग पासवान और गिरिराज सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है वहीं नित्यानंद राय, रामनाथ ठाकुर, सतीष चंद्र दुबे और राजभूषण चौधरी को राज्यमंत्री बनाया गया। उनके विभागों की घोषणा भी कर दी गयी। इस पर बहस तेज हो गयी है। एनडीए के दल इस पर खुशी जता रहे हैं तो विपक्षी इंडिया गठंधन वाले नाराजग। तेजस्वी यादव ने इस पर तंज कसा। बयान जारी कर तेजस्वी यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने बिहार के सांसदों को झुनझुना थमा दिया। उनका कहने का मतलब यह कि बिहार के किसी भी सांसद को महत्वपूर्ण मंत्रालय नहीं दिया गया।
चह भी पढ़ें- मोदी जी के विजन का विभाग मिला; जीतनराम मांझी ने MSME मंत्रालय का कार्यभार संभाला, सौ दिन के प्लान पर क्या बोले?
केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय का पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ में नहीं आता है कि पांच विभाग लेकर सत्रह माह तक झुनझुना ही बजाते रहे। और कोई काम नहीं किया। जब हटे तो नीतीश कुमार ने लाखों लोगों को राजगार और नौकरी दी। नीतीश कुमार के काम को अपना बता कर लोगों को समझाते रहे। लेकिन राज्य की जनता ने उन्हें (चुनाव में) झुनझुना ही थमा दिया है। अब बजा रहे हैं। अपने विभाग के बारे में उन्होंने कहा कि इसमें रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। टेक्सटाइल्स सेक्टर किसानों से भी सीधे जुड़ा है। एक्सपोर्ट में इस सेक्टर की दुनिया भर में अच्छी भागीदारी है।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं दी। इसी दौरान कहा कि बिहार के बीजेपी जेडीयू और एनडीए के सहयोगियों को मंत्रालय के आवंटन में झुनझुना थमाया गया. बिहार इस बार निर्णय भूमिका में है। मोदी जी के 10 वर्ष पूर्व के वादे के अनुसार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा और स्पेशल पैकेज मिले। इसका बिहार वासियों को इंतजार रहेगा। वैसे मंत्रालय के बंटवारे में तो बिहार को झुनझुना ही थमा दिया गया है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News