बिहार के 12 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट: ठंड में लोग सिग्नल डिप्रेशन से हो रहे पीड़ित; 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है पारा – Patna News

1
बिहार के 12 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट:  ठंड में लोग सिग्नल डिप्रेशन से हो रहे पीड़ित; 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है पारा – Patna News
Advertising
Advertising

बिहार के 12 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट: ठंड में लोग सिग्नल डिप्रेशन से हो रहे पीड़ित; 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है पारा – Patna News

बिहार के 12 जिलों में आज घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 जिलों में आसमान साफ रहेगा और मौसम सामान्य रहेगा। दिन में धूप निकलेगी। इसकी वजह से अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। रात

Advertising

.

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार, जनवरी के अंतिम दिनों और फरवरी के शुरुआती दिनों में कोहरे जारी रहेगा। दिन में धूप निकलेगी, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन पछुआ हवा के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव होगा।

Advertising

ठंड में सिर्फ वायरल बीमारियां ही परेशान नहीं करती बल्कि डिप्रेशन भी बढ़ता है। इसका असर साधारण और मानसिक तौर पर बीमार चल रहे लोगों पर भी पड़ता है। इसे सिग्नल डिप्रेशन के नाम से जाना जाता है। इस बीमारी में नींद और भूख ज्यादा लगती है। मरीज चिढ़चिढ़ापन के शिकार हो रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि इस हफ्ते दो पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम हिमालय के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती है। पहला 29 जनवरी और दूसरा 1 फरवरी से एक्टिव होगा। इसके बाद फिर मौसम बदलने की संभावना है।

वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान शेखपुरा का अधिकतम तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 9 जिलों का अधिकतम तापमान जारी किया है। पिछले 24 घंटे में रोहतास का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 9 जिलों का न्यूनतम तापमान जारी किया है।

Advertising

क्या होता है सिग्नल डिप्रेशन

सिग्नल डिप्रेशन से पीड़ित होने पर मरीज को भूख और नींद अधिक लगती है। साथ ही मरीज में चिड़चिड़ापन भी बढ़ जाता है। धूप और रोशनी की कमी से मेलाटोनिन अधिक निकलता और यह शरीर और मन को सुस्त रखता है। पहले से मानसिक रोग बीमार मरीज का अटैक की रफ्तार भी बढ़ जाती है।

मनोचिकित्सक डॉ. विनय कुमार के मुताबिक इसके मुख्य कारण है कि ठंड में लोग घर से बाहर नहीं निकलते। घर में ही रहते हैं। जबकि इंसान को धूप और गर्माहट दोनों की जरूरत होती है। मेलाटोनिन नहीं निकलेगा तो रात में नींद प्रभावित होती है।

Advertising

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

पटना में आज मौसम सामान्य रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। दिन चढ़ते ही धूप निकलेगी। दिन में हवा की रफ्तार धीमी रहेगी। इससे कनकनी कम महसूस होगी।

हाजीपुर की हवा ज्यादा खराब

बिहार के हाजीपुर की हवा सेहत के लिए अब भी खतरनाक है। शनिवार को AQI लेवल 300 रिकॉर्ड किया गया है। विभाग ने 7 जिलों में AQI लेवल जारी किया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising