बिहार के विश्वविद्यालय और कॉलेज की छुट्टियों में कटौती, 2024 का हॉलीडे कैलेंडर जारी, देखें पूरी लिस्ट h3>
ऐप पर पढ़ें
बिहार के विश्वविद्यालय और कॉलेज अगले साल पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह, पहले उपमुख्यमंत्री अनुग्रह नारायण और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर खुले रहेंगे। गुरुवार को राजभवन ने विश्वविद्यालय और कॉलेजों के लिए वर्ष 2024 की छुट्टी का कैलेंडर जारी कर दिया है।
इसमें उक्त चारों महापुरुषों की जयंती पर छुट्टी नहीं दी गई है, जबकि वर्ष 2023 में इनकी जयंती पर पर छुट्टी घोषित थी। वहीं, लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती (11 अक्टूबर ) पर भी छुट्टी अगले साल नहीं रहेगी। हालांकि इस दौरान दस से 13 अक्टूबर तक दुर्गापूजा का अवकाश रहेगा। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की स्वीकृति के बाद छुट्टी का कैलेंडर राज्यपाल सचिवालय ने जारी किया है।
2024 में कितनी छुट्टियां?
वर्ष 2024 में कुल 89 छुट्टियां होंगी, जिनमें 30 दिन गर्मी की छुट्टी रहेगी। 89 दिनों की छुट्टी में 12 रविवार हैं। गर्मी की छुट्टी शिक्षकों के लिए होगी, कर्मियों के लिए नहीं। वर्ष 2023 में कुल 92 छुट्टियां थीं, जिनमें गर्मी की 30 छुट्टियां थी। गर्मी के बाद सबसे लंबी छुट्टी दस दिनों की (31 अक्टूबर ने नौ नवंबर) दिवाली से छठ की होगी। वहीं, आठ दिनों की क्रिसमस के मौके पर 24 से 31 दिसंबर तक छुट्टी रहेगी। गर्मी की छुट्टी एक से 30 जून तक रहेगी। 21 से 24 मार्च तक होली की चार दिनों की छुट्टी होगी। ईद और मुहर्रम पर दो-दो दिनों का अवकाश दिया गया है। राजभवन के पत्र में यह भी कहा गया है कि चांद दिखने के अनुसार मुस्लिम त्योहारों के अवकाश की तिथि में परिवर्तन हो सकता है।
महापुरुषों की जयंती पर अवकाश नहीं
राज्य के विश्वविद्यालय और कॉलेज अगले साल पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह, पहले उपमुख्यमंत्री अनुग्रह नारायण और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर खुले रहेंगे। गुरुवार को राजभवन ने विश्वविद्यालय और कॉलेजों के लिए वर्ष 2024 की छुट्टी का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें उक्त चारों महापुरुषों की जयंती पर छुट्टी नहीं दी गई है, जबकि वर्ष 2023 में इनकी जयंती पर पर छुट्टी घोषित थी। वहीं, लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती (11 अक्टूबर ) पर भी छुट्टी अगले साल नहीं रहेगी। हालांकि इस दौरान दस से 13 अक्टूबर तक दुर्गापूजा का अवकाश रहेगा।
कुलपतियों की कमेटी ने सौंपी थी रिपोर्ट
वर्ष 2024 के लिए विश्वविद्यालय और कॉलेजों में अवकाश तालिक तैयार करने के लिए कुलपतियों की कमेटी बनी थी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर राजभवन को सौंपी थी। रिपोर्ट पर विचार-विमर्श के बाद छुट्टी का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। कमेटी में पटना विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय और मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपतियों को शामिल किया गया था। 30 नवंबर को कमेटी गठन की अधिसूचना जारी हुई थी।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News