बिहार की दस बड़ी खबरें

52
बिहार की दस बड़ी खबरें
Advertising
Advertising

बिहार की दस बड़ी खबरें

पटना: औरंगाबाद में अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। इस दौरान एक चालाक को गिरफ्तार किया गया है। अन्य चालक मौके से भागने में सफल रहे। छापेमारी अभियान से बालू माफिया में हड़कंप मच गया। ध्यान रहे कि सोन नदी से अवैध खनन पर रोक हैं। इसके बावजूद बालू माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि जिले से मिले निर्देश के बाद ये कार्रवाई की गई है। अब सोन नहीं में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। वहीं जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने में जुटी पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। ईंट भट्टा से अवैध हथियार भी बरामद किया गया है।

शिक्षिका की मौत

दानापुर रेल मंडल के बिहटा में अप मेन लाइन पर ट्रेन के चपेट में आने से एक महिला शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पटना के रामकृष्ण नगर निवासी अजीत कुमार की पत्नी चित्रलेखा देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहटा जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर भेज दिया। वहीं मृतक के पास से मिले पहचान पत्र से परिजनों को सूचना दी गई।

Advertising

Sitamarhi News Live Today : सीतामढ़ी में रेलवे ट्रैक पर सिर कटी लाश से फैली सनसनी, उधर पांच महीने की दुल्हन की संदिग्ध हालात में मौत

Advertising

एनबीटी की खबर का असर

कैमूर में एनबीटी की खबर का असर दिखा है। एनबीटी ने शौचालय घोटाले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद भभुआ बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल को सस्पेंड कर दिया गया है। एनबीटी की टीम ने चालीस वैसे फर्जी लोगों के गांव का वेरिफिकेशन किया। जिसे सिर्फ घोटाले के कागजों पर दर्ज कर दिया गया था। उनका कहीं भी अस्तित्व नहीं था। ग्रामीणों ने लाभुकों के नाम को नकार दिया। ग्रामीणों ने बताया की सूची में जो नाम है वो इस गांव का नहीं है। फर्जी नाम दिखाकर मामले में घोटाला किया गया है।

Bihar Top 10 News Today: शिक्षक दिवस आज, स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भरमार, नीतीश ने दी छुट्टियों की सौगात

रोहतास में बाइक चोर गिरफ्तार

सासाराम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बाइक चोर गिरोह के 4 सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग रोहतास जिला के अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बाइक चोरी की लगातार शिकायत पर जांच क्रम में एनएच-2 पर इस गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस इन सभी चोरों से पूछताछ में जुटी है।

Bihar: बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर मां का गला काट दिया, सीतामढ़ी की घटना पुलिसिया इकबाल पर बड़ा सवाल है

सीतामढ़ी में बच्ची से रेप

Advertising

सीतामढ़ी के महिंदवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। खबर है कि आरोपी ने तीन वर्ष की अबोध बच्ची को फुसलाकर उसके साथ अनैतिक काम किया। हालांकि, पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की पुष्टि सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने की है। बताया कि आरोपी युवक अवनीश कुमार (18 वर्ष) महिंदवारा थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव का निवासी है। पूछताछ में उक्त आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया है।

पटना की अपडेटेड खबरों को वॉट्सऐप पर पाने के लिए इस लिंक से जुड़ें

नवादा में बेटियां सुरक्षित नहीं

नवादा में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या ससुराल के परिजनों ने गला दबाकर कर दिया। घटना जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के भवानी बिगहा गांव की बताई जा रही है। पिता अरुण महतो ने अपनी लाडली बेटी पूजा कुमारी की शादी मई 2016 में उचित दान दहेज देकर सिरदला थाना क्षेत्र के लौंद ग्रामीण सुरेश महतो के पुत्र प्रवीण कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद दहेज के लिए मारपीट किया जाने लगा। उसके बाद ऑटो खरीदने के पैसे नहीं मिलने पर ससुरालवालों ने विवाहिता की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising