बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर प्रचार का शोर थमा, 1 जून को होगा आखिरी चरण का मतदान

10
बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर प्रचार का शोर थमा, 1 जून को होगा आखिरी चरण का मतदान

बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर प्रचार का शोर थमा, 1 जून को होगा आखिरी चरण का मतदान

बिहार में लोकसभा चुनाव के अंतिम एवं सातवें चरण की आठ संसदीय सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर गुरुवार की शाम को थम गया। इस चरण में सख्त सुरक्षा के बीच मतदान शनिवार को होगा। अंतिम चरण में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम (सु.), काराकाट एवं जहानाबाद सीटों के लिए मतदान होगा। इसके साथ ही दिग्गज उम्मीदवारों केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, सांसद रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव, कौशलेंद्र कुमार, मीसा भारती, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह सहित 134 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगा। प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने मतदाताओं को गोलबंद करने के लिए पूरा जोर लगाया। इसके बाद व्यक्तिगत जनसंपर्क में जुट गए। इस चरण में अगिआंव (सु.) विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी मतदान होगा। 

इस चरण में 1 करोड़ 62 लाख 04 हजार 594 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान को लेकर इस चरण के चुनाव क्षेत्रों में 16, 334 बूथ बनाए गए हैं। इनमें हरेक बूथ पर औसतन 974 मतदाता मतदान करेंगे। जहानाबाद, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र, पटना साहिब एवं नालंदा में सभी बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। वहीं, सासाराम (सु.) संसदीय क्षेत्र के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या-238 से 244, 314 से 359, कुल 53 पर सुबह सात बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। शेष 306 बूथों पर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 

तेजस्वी ने नीतीश पर सस्पेंस बढ़ाया, दोहराया चार जून के बाद कुछ बड़ा होगा

वहीं, चेनारी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-88, 97 से 99, 190 से 194, 197, 198, 256 से 261, 290, 291, 297, 299 से 302, 306, 310 कुल 26 बूथों पर शाम चार बजे तक मतदान होगा। जबकि, काराकाट संसदीय क्षेत्र के गोह विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या -165,166,170,193,221,227,230 से 238, 245 से 253, 257,258,268 से 272, 274 से 282, 287 से 289, 293, 295, 300 एवं 321 कुल 48 बूथों पर मतदान शाम 5 बजे तक होगा। शेष 284 बूथों पर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। वहीं, नवीनगर विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 218, 219, 226, 242, 267, 268, 270 से 272, 274 से 277, 280 से 283, 289 से 291, 315, 316, 319, 320 कुल 24 बूथों पर मतदान शाम 5 बजे तक होगा। शेष 296 बूथों पर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 

1- संसदीय क्षेत्रवार उम्मीदवारों की संख्या 

सीट               उम्मीदवार 


नालंदा             29 

पटना साहिब       17

पाटलिपुत्र           22

आरा               14

बक्सर              14

सासाराम (सु.)     10

काराकाट           13

जहानाबाद          15

कुल            134 

2- प्रमुख दलवार उम्मीदवार 

दल           उम्मीदवार 


भाजपा         5

जदयू          2 

राजद          3 

कांग्रेस         2 

लोजपा -आर   3

बसपा          8

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News