बिहारः डीएम के गेट पर रेप पीड़िता ने क्यों किया खुद को जलाने का प्रयास? जानें कैसे बची जान
ऐप पर पढ़ें
बिहार के मुजफ्फरपुर में डीएम कार्यालय परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक रेप की शिकार एक महिला न्याय के लिए आत्मदाह करने पर उतारू हो गई। समाहरणालय के गेट पर दुष्कर्म पीड़िता सहित दो महिलाओं ने आत्मदाह का प्रयास किया। मनियारी थाना के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता न्याय नहीं मिलने पर बच्चों के साथ आत्मदाह करने समाहरणालय गेट पहुंच गई। उसने शरीर पर केरोसिन तेल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ से माचिस झपट लिया। पुलिस का वह जवान सक्रिय नहीं रहता तो वह खुद को आग लगा लेती।
गर्भवती थी जब रेप हुआ
सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। थाने पर महिला से पूछताछ की गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मनियारी इलाके के एक गांव की रहने वाली है। 2015 में उसकी शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति मजदूरी करते हैं। 2018 में 24 अक्टूबर को वह खेत में गई थी। इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय वह छह माह की गर्भवती थी। पीड़िता ने महिला थाने में एफआईआर कराई थी। इसमें एक व्यक्ति को आरोपी बनाया था। घटना के बाद से अबतक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
बिहार में क्यों निर्मल नहीं हो रही गंगा? पानी नहाने लायक भी नहीं; 18 शहरों में हो रही यह ज्यादती
थाने से भगा दिया
महिला ने नगर थाने पर बताया कि केस को फाइनल कर दिया गया था, लेकिन कोर्ट ने उसके आरोप को सही पाते हुए दुष्कर्म और एससी/एसटी के आरोप में गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर वह महिला थाने और मनियारी थाने पर गई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसकी बातों को सुने बिना उसे थाने से भगा दिया गया। महिला थानेदार पूर्णिमा कुमारी ने कहा कि सूचना मिलने पर नगर थाने से महिला को लाकर पूछताछ की जा रही है।
अतिक्रमण खाली नहीं होने के कारण आत्मदाह का प्रयास
हथौड़ी पकड़ी बरखुरदार निवासी राजवती देवी ने जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं करने से परेशान होकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस की सक्रियता से उसकी जान बच गई। नगर थाने पर महिला से पूछताछ की जा रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके घर से सटे सरकारी जमीन है, जिसमें आरोपितों ने अतिक्रमण कर लिया है। आने-जाने का रास्ता भी रोक दिया है। उसके साथ आरोपित बराबर गाली-गलौज व मारपीट करते हैं। महिला ने आरोप लगाया कि बोचहां सीओ ने अतिक्रमण खाली कराने की जगह एक झोपड़ी हटा दी। आरोपितों ने उसके साथ मारपीट का प्रयास किया। किसी तरह वह जान बचाकर भागी।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News