बिल पर चांदी 72350 रुपए किलो | Silver on bill Rs 72350 per kg | News 4 Social

6
बिल पर चांदी 72350 रुपए किलो | Silver on bill Rs 72350 per kg | News 4 Social
Advertising
Advertising

बिल पर चांदी 72350 रुपए किलो | Silver on bill Rs 72350 per kg | News 4 Social

इंदौरPublished: Feb 01, 2024 06:45:07 pm

Advertising

इंदौर बाजार . 1-2-2024-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64450 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 72350 रुपए किलो

बिल पर चांदी 72350 रुपए किलो

Advertising

बिल पर चांदी 72350 रुपए किलो

बिल पर चांदी 72350 रुपए किलो
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट से घरेलू बाजार में आरटीजीएस पर चांदी दाम 500 रुपए घटकर 72350 रुपए किलो रही। बताया जा रहा है निवेशकों ने नीतिगत दरों पर अमरीकी केंद्रीय बैंक के मार्गदर्शन का इंतजार करते हुए ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीद कम कर दी, जिससे चांदी में बिकवाली का दबाव बना है। कॉमेक्स पर सोना 2031 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 22.61 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 64075 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 59035 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 72450 व टंच 72600 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64450 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 72350 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

आलू-प्याज में सुधार, लहसुन की आवक बढ़ी
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आलू-प्याज के भाव में सुधार आया, जबकि आवक बढऩे से लहसुन में नरमी आई। नई लहसुन की आवक 8000 बोरी, जबकि पुराने लहसुन की 400 बोरी आवक बताई गई। मंडी प्याज की 25 हजार व आलू की 40 हजार बोरी आवक हुई। नया चिप्स का आलू 1200 से 1400, राशन 1000 से 1200, प्याज बेस्ट 1200 से 1700, मीडियम 1000 से 1200, गोल्टा 600 से 800, लहसुन ऊंटी पुरानी 34000 से 36000, नई 28000 से 29000, देशी लहसुन 26000 से 27000, एवरेज 21000 से 25000, बारिक 16000 से 18000 रुपए क्विंटल बिका।
———–
देशी की मंडियों में 2.50 लाख बोरी सोयाबीन की आवक
इंदौर . देश की मंडियों में कुल 2.50 लाख बोरी सोयाबीन की आवक हुई। मध्यप्रदेश में 1 लाख, महाराष्ट्र में 1.10 लाख, राजस्थान में 20 हजार व अन्य राज्यों में 20 हजार बोरी सोयाबीन की आवक बताई गई। देश में सरसों की 2.65 लाख बोरी आवक हुई। राजस्थान में 1.15 लाख, मध्यप्रदेश में 35 हजार, यूपी में 35 हजार, पंजाब में 15 हजार, गुजरात में 15 हजार व अन्य राज्यों में 50 हजार बोरी सरसों आई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1510 से 1520, मुंबई मूंगफली तेल 1515, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 865 से 870, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 815 से 820, मुंबई सोया रिफाइंड 875 से 880, मुंबई पाम तेल 848 से 850, इंदौर पाम 888, राजकोट तेलिया 2400, गुजरात लूज 1500, कपास्या तेल इंदौर 800 रुपए।
तिलहन : सरसों 6300 से 6400, रायड़ा 4800 से 5000, सोयाबीन नई 4450 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 39400 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : प्रेस्टीज 4575, लक्ष्मी 4525, सांवरिया इटारसी 4550, खंडवा 4550, रुचि 4670, धानुका 4650, एमएस नीमच 4625, एमएस पचोर 4540 व एवी 4650 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1700, देवास 1700, उज्जैन 1700, खंडवा 1675, बुरहानपुर 1675, अकोला 2700 रुपए।
—-
बफर स्टॉक निर्माण के लिए सरकार द्वारा बाजार भाव पर तुवर की खरीद आरंभ
इंदौर. केन्द्र सरकार ने बफर स्टॉक के निर्माण हेतु विभिन्न उत्पादक राज्यों में किसानों से प्रचलित बाजार भाव पर तुवर की खरीद आरंभ कर दी है। मूल्य स्थरीकरण कोष (पीएसएफ) योजना के माध्यम से सरकार का इरादा 15 फरवरी से 15 अप्रैल 2024 के दौरान बफर स्टॉक लिए 4 लाख टन तुवर खरीदने का है और इसकी जिम्मेवारी दो एजेंसियों- भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नैफेड) तथा भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) को सौंपी गई है। ज्ञात हो कि 2023-24 के मार्केटिंग सीजन हेतु सरकार ने तुवर का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 7000 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है जबकि इसका थोक मंडी भाव करीब 42 प्रतिशत ऊंचा चल रहा है। चूंकि समर्थन मूल्य पर तुवर की खरीद करना संभव नहीं है इसलिए सरकार को बाजार में प्रचलित तत्व पर इसे खरीदने के लिए विवश होना पड़ रहा है ताकि किसानों को तुवर का आकर्षक एवं लाभप्रद मूल्य सुनिश्चित किया जा सके। तुवर की सीधी खरीद के लिए सरकार ने 4 जनवरी 2024 को एक पोर्टल लांच किया था और इस पर अब तक 2 लाख से अधिक किसान अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इससे सरकार को तुवर की खरीद में अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद है। वर्तमान समय में मध्य प्रदेश तथा आंध्र प्रदेश में किसानों से तुवर खरीदी जा रही है। वहां लगभग 2 हजार टन की खरीद हो चुकी है। फरवरी से अप्रैल के बीच तुवर के नए माल की आवक का पीक सीजन माना जाता है और इसलिए इस अवधि में सरकार अधिक से अधिक मात्रा में इस दलहन की खरीद सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी। तुवर खरीफ सीजन की सबसे महत्वपूर्ण दलहन फसल है। तुवर के प्रमुख उत्पादक राज्यों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात एवं उत्तर प्रदेश आदि शामिल है। सभी राज्यों में नई फसल की कटाई-तैयारी आरंभ हो चुकी है। घरेलू उत्पादन घटने एवं विदेशों से आयात कम होने के कारण तुवर का भाव एक बार फिर उछलकर काफी ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है।
व्यापारियों एवं मिलर्स के साथ सरकारी एजेंसियों की खरीद भी आरंभ होने से तुवर का भाव नीचे आना मुश्किल लगता है। यदि उम्मीद के अनुरूप म्यांमार से आयात बढ़ता है और सरकार भी अपने स्टॉक की बिक्री रियायती मूल्य पर करती है तो तुवर के दाम पर आगामी महीनों के दौरान कुछ दबाव पड़ सकता है। सरकारी खरीद पर सबकी नजर लगी रहेगी।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 5600, काबुली सूडान 6850, मसूर कनाड़ा 6150, तुवर लेमन नई 9950, गजरी 9200 व उड़द एफएक्यू 8850 रुपए।
दलहन: चना 5950, विशाल 5750 से 5800, डंकी 5250 से 5500, मसूर 6000, तुवर महाराष्ट्र 10200 से 10400, कर्नाटक 10300 से 10500, निमाड़ी 8800 से 10000, मूंग 9000 से 9400, बारिश का मूंग 9200 से 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8500 से 9000, मीडियम 7000 से 8000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7450 से 7550, मीडियम 7600 से 7750, बोल्ड 7850 से 7950, मसूर दाल मीडियम 7400 से 7500, बोल्ड 7600 से 7700, तुवर दाल सवा नंबर 12100 से 12200, फूल 13100 से 13200, बेस्ट तुवर दाल 14200 से 15300, ब्रांडेड तुवर दाल 15500, मूंग दाल मीडियम 10400 से 10500, बोल्ड 10500 से 10700, मूंग मोगर 10900 से 11000, बोल्ड 11100 से 11200, उड़द दाल मीडियम 10800 से 10900, बोल्ड 11000 से 11100, उड़द मोगर 11300 से 11400, बोल्ड 11500 से 11600 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 15600, (42-44) 15400, (44-46) 15200, (58-60) 14100 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9550 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4250 से 6500, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising