बिधूड़ी बोले- आतिशी सड़कों पर हिरनी जैसी घूम रहीं: पहले कहा था- उन्होंने बाप बदला; 10 दिन में 3 विवादित बयान, एक पर माफी मांगी

3
बिधूड़ी बोले- आतिशी सड़कों पर हिरनी जैसी घूम रहीं:  पहले कहा था- उन्होंने बाप बदला; 10 दिन में 3 विवादित बयान, एक पर माफी मांगी
Advertising
Advertising

बिधूड़ी बोले- आतिशी सड़कों पर हिरनी जैसी घूम रहीं: पहले कहा था- उन्होंने बाप बदला; 10 दिन में 3 विवादित बयान, एक पर माफी मांगी

  • Hindi News
  • National
  • Ramesh Bidhuri Vs Atishi; Delhi BJP Candidate Controversy | Arvind Kejriwal
Advertising

नई दिल्ली52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रमेश बिधूड़ी कालकाजी सीट से आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। (फाइल फोटो)

Advertising

दिल्ली की कालकाजी सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने एक बार फिर सीएम आतिशी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आतिशी दिल्ली की सड़कों पर हिरनी के जैसे घूम रही हैं।

बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल शीशमहल में रहते हैं। 2 करोड़ की कार चलाते हैं। उन्होंने शीला दीक्षित को जेल नहीं भेजा, बल्कि सोनिया गांधी की गोद में बैठ गए। केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड के 8 करोड़ हजम कर गए।

Advertising

इससे पहले 5 जनवरी को भी बिधूड़ी ने रोहिणी में हुई भाजपा की परिवर्तन रैली में कहा था कि आतिशी ने अपना बाप बदल लिया है। वे मार्लेना से सिंह बन गई हैं।

उसी दिन भाजपा नेता ने प्रियंका गांधी पर कहा था कि जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं, वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा। हालांकि, बाद में बिधूड़ी ने बयान को लेकर माफी मांग ली थी।

बिधूड़ी ने यह बयान रविवार को रोहिणी में हुई भाजपा की परिवर्तन रैली में दिया। परिवर्तन रैली की इस तस्वीर में पीएम मोदी की दायीं तरफ रमेश बिधूड़ी खड़े हैं।

Advertising

आतिशी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़ी थीं बिधूड़ी के बयान के बाद 6 जनवरी को आतिशी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़ी थीं। उन्होंने कहा था कि, ‘भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी मेरे 80 साल के पिता को गाली दे रहे हैं। क्या आप चुनाव के लिए इतनी गंदी राजनीति करेंगे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस देश की राजनीति इतनी गिर सकती है।’

आतिशी ने कहा, ‘मैं रमेश बिधूड़ी से कहना चाहती हूं, मेरे पिता पूरी जिंदगी शिक्षक रहे हैं। उन्होंने हजारों गरीब बच्चों को पढ़ाया है। अब उनकी उम्र 80 साल हो चुकी है और वे इतनी गंभीर स्थिति में हैं कि बिना सहारे चल भी नहीं सकते। रमेश बिधूड़ी अब ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं कि एक बुजुर्ग व्यक्ति को गालियां देकर वोट मांग रहे हैं।’

इसे लेकर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने X पर कहा कि बीजेपी के नेताओं ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं। बीजेपी के नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। एक महिला मुख्यमंत्री का अपमान दिल्ली की जनता सहन नहीं करेगी।

आतिशी ने कहा था कि रमेश बिधूड़ी एक बुजुर्ग व्यक्ति को गालियां देकर वोट मांग रहे हैं।

प्रियंका पर दिए बयान पर बिधूड़ी ने माफी मांगी थी प्रियंका गांधी पर बिधूड़ी के बयान को लेकर पवन खेड़ा ने ऐतराज जताया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह है इसके मालिकों की असलियत। ऊपर से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्कार आपको भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएंगे।’

वहीं, प्रियंका गांधी ने भाजपा नेता के बयान को बेहूदा बताया था। उन्होंने कहा था कि हमें इस तरह की फिजूल की बातों पर चर्चा नहीं करना चाहिए।

कांग्रेस के विरोध पर रमेश बिधूड़ी ने कहा;-

मैंने यह बात लालू यादव की कही बातों के संदर्भ में कही है। अगर मेरी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं।

QuoteImage

दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट चुनाव आयोग ने 7 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान किया था। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर सिंगल फेज में 5 फरवरी को वोटिंग होगी। रिजल्ट 8 फरवरी को आएंगे। तारीखों की घोषणा के दिन से चुनाव प्रक्रिया पूरी होने यानी 10 फरवरी तक करीब 35 दिन लगेंगे।

डेढ़ घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में CEC राजीव कुमार सिर्फ 10 मिनट दिल्ली चुनाव पर बोले। एक घंटे से ज्यादा वक्त तक उन्होंने EVM, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और खास वर्ग के वोटर्स का नाम हटाने जैसे विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। पूरी खबर पढ़ें…

—————————–

दिल्ली चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

PM बोले- दिल्ली में आपदा सरकार, ये कट्टर बेईमान लोग: मैं भी शीश महल बनवा सकता था

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 जनवरी से चुनाव प्रचार की शुरुआत की। पीएम ने अशोक विहार में जनता को संबोधित करते हुए AAP सरकार पर निशाना साधा।मोदी ने आप सरकार को आपदा सरकार बताया। उन्होंने कहा- सत्ता में खुद को कट्टर बेईमान बताने वाले लोग बैठे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising