बाढ़ पीड़ितों को मिलेगा दो टाइम खाना: बद्धों को मिलेगा दूध तो बच्चों को दिए जाएंगे फल, चना और डेटॉल भी दिया जाएगा – Kanpur News

0
बाढ़ पीड़ितों को मिलेगा दो टाइम खाना:  बद्धों को मिलेगा दूध तो बच्चों को दिए जाएंगे फल, चना और डेटॉल भी दिया जाएगा – Kanpur News
Advertising
Advertising

बाढ़ पीड़ितों को मिलेगा दो टाइम खाना: बद्धों को मिलेगा दूध तो बच्चों को दिए जाएंगे फल, चना और डेटॉल भी दिया जाएगा – Kanpur News

बाढ़ से निपटने के लिए कानपुर प्रशासन ने अभी से कमर कस ली हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद कुछ चीजों में बदलाव भी किए गए हैं। एडीएम फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए पूरे इंतजाम किए जा चुके हैं। बैठक कर जिम्मेद

Advertising

.

दो बार मिलेगा भोजन उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को इस बार दोनों टाइम भोजन व नाश्ता की व्यवस्था की जाएगी। इस बार किट में दो किलो चना, डेटॉल अतिरिक्त रखा गया है। वृद्धों को एक गिलास दूध मिलेगा तो बच्चों को फल दिए जाएंगे।

Advertising

आपदा विभाग ने टेंडर निकाल दिया है। सामग्री सप्लाई करने वाली संस्था का भी चयन हो चुका है। गंगा व पांडू नदी किनारे बाढ़ आने से हर वर्ष सैकड़ों लोग प्रभावित होते हैं।

घाटमपुर और कल्याणपुर ब्लॉक डेंजर जोन में

विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि घाटमपुर, कल्याणपुर ब्लॉक दोनों ही डेंजर जोन में आते हैं। इसलिए यहां पर ज्यादा सतर्कता की जरूरत हैं। यहां के लगभग 35 गांव बाढ़ से प्रभावित रहते हैं। बाढ़ आने पर लोगों को ऊंचे स्थान पर बने प्राथमिक विद्यालयों में ठहराया जाता है। इसके अलावा अन्य जगह तलाशी जाती है।

Advertising

एसडीएम और तहसीलदार करते है रहने की व्यवस्था

इसके अलावा वहां से संबंधित एसडीएम और तहसीलदार उनके रहने, खाने की व्यवस्था भी कराते हैं। आपदा विशेषज्ञ जुगबीर सिंह ने बताया कि इस बार जो राहत किट वितरित होगी, उसमें 26 प्रकार की सामग्री होंगी।

अतिरिक्त में दो वक्त भोजन, नाश्ता दिया जाएगा। पिछले वर्ष राहत किट में 18 सामग्री रखी गई थीं। जुलाई से लेकर अगस्त तक नदियों में बाढ़ आती है। इस दौरान एक महीना तक गंगा किनारे रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Advertising

सरकार ने दिया विशेष ध्यान

विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि विभाग की ओर से हर वर्ष इन क्षेत्रों में आपदा राहत किट बांटी जाती है। बाढ़ पीड़ितों को दी जाने वाली खाद्य सामग्रियों को लेकर इस बार सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। सुरक्षा से संबंधित सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। राहत चौकी भी बनाई जा रही हैं। इसके अलावा गोताखोर और नाव वाले भी पर्याप्त मात्रा में रहेंगे। किट वितरण के लिए फर्म का चयन हो चुका है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising