बम की तरह फटकर तबाही मचा सकती हैं उत्तराखंड की 13 ग्लेशियर झीलें:वैज्ञानिक रिपोर्ट पेश | 13 glacier lakes of Uttarakhand can wreak havoc | Patrika News

10
बम की तरह फटकर तबाही मचा सकती हैं उत्तराखंड की 13 ग्लेशियर झीलें:वैज्ञानिक रिपोर्ट पेश | 13 glacier lakes of Uttarakhand can wreak havoc | Patrika News
Advertising
Advertising

बम की तरह फटकर तबाही मचा सकती हैं उत्तराखंड की 13 ग्लेशियर झीलें:वैज्ञानिक रिपोर्ट पेश | 13 glacier lakes of Uttarakhand can wreak havoc | News 4 Social


उत्तराखंड में केदारताल, भिलंगना और गौरीगंगा ग्लेशियर झीलें आपदा के नजरिये से काफी संवदेनशील बन गई हैं। वैज्ञानिकों ने इसके अलावा गंगोत्री और कुछ अन्य ग्लेशियर झीलों को भी आपदा की दृष्टि से संवेदनशील बताया है। आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में हुई बैठक में वैज्ञानिकों ने ग्लेशियर झीलों को लेकर रिपोर्ट पेश की। वैज्ञानिकों के मुताबिक गंगोत्री ग्लेशियर की निगरानी की जा रही है। उन्होंने वसुधारा ताल को लेकर भी सावधानी बरतने सलाह दी।

Advertising

केदारनाथ आपदा में भी फटी थी झील

वर्ष 2013 में उत्तराखंड के केदारनाथ में झील फटने से बड़ी त्रासदी हुई थी। केदारनाथ हादसे की वजह चोराबारी ग्लेशियर पर हो रहा हिमस्खलन, लगातार तेज बारिश और चोराबारी झील की दीवार टूटना था। फरवरी 2021 में चमोली जिले में नंदा देवी ग्लेशियर का एक हिस्सा टूट गया था। इससे धौलीगंगा में तबाही मच गई थी। डेढ़ सौ से अधिक लोग भीषण बाढ़ में बह गए थे। दो विद्युत परियोजनाएं भी तबाह हो गई थीं।

Advertising

उत्तराखंड में 13 सौ ग्लेशियर झीलें

इसरो समेत अन्य संस्थानों के वैज्ञानिकों ने उत्तराखंड में करीब 13 सौ ग्लेशियर झीलें होने का आंकलन किया है। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा, सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन संस्थान, बेंगलुरू, पर्यावरण विभाग गढ़वाल विवि, दिल्ली विवि, जवाहरलाल नेहरू विवि के वैज्ञानिकों के शोध में यह सामने आया है कि चमोली जिले में 41 प्रतिशत झीलें पांच से छह हजार मीटर ऊंचाई पर हैं। इनमें सुप्रा झीलें भी शामिल हैं।

निगरानी के लिए उपकरण लगाने पर जोर

Advertising

वैज्ञानिकों ने इन झीलों की निगरानी के लिए एडवांस उपकरण स्थापित करने पर बल दिया। आईआईआरएस की रिपोर्ट के मुताबिक भागीरथी, मंदाकिनी, अलकनंदा नदियों के पास ग्लेशियर झीलों की काफी समय से निगरानी की जा रही है।

ग्लेशियरों में बढ़ रहा मलबा

वैज्ञानिकों ने बताया कि केदारताल, भिलंगना व गौरीगंगा ग्लेशियरों में मलबा और मोरेन क्षेत्र बढ़ रहा है। यह आपदा के लिहाज से काफी चिंताजनक है। आपदा प्रबंधन सचिव के मुताबिक राज्य में ग्लेशियरों की निगरानी के लिए एक टीम बनाई जा रही है। इसमें यूएसडीएमए नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगा।

Advertising

केंद्र को भेजी जाएगी रिपोर्ट

आपदा प्रबंधन सचिव के मुताबिक ग्लेशियरों के गहन अध्ययन के बाद केंद्र सरकार को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। केंद्र के निर्देश के आधार पर ग्लेशियर झील से होने वाली आपदाओं पर प्रभावी नियंत्रण की व्यवस्था की जाएगी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising