बब्बन सिंह का अश्लील वीडियो बिहार नहीं बलिया का: पूर्व IPS बोले- यह बेहद घिनौना, FIR हो; रघुवंशी ने कहा- ये केतकी सिंह की साजिश – Ballia News

630
बब्बन सिंह का अश्लील वीडियो बिहार नहीं बलिया का:  पूर्व IPS बोले- यह बेहद घिनौना, FIR हो; रघुवंशी ने कहा- ये केतकी सिंह की साजिश – Ballia News
Advertising
Advertising

बब्बन सिंह का अश्लील वीडियो बिहार नहीं बलिया का: पूर्व IPS बोले- यह बेहद घिनौना, FIR हो; रघुवंशी ने कहा- ये केतकी सिंह की साजिश – Ballia News

पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Advertising

बीजेपी नेता बब्बन सिंह रघुवंशी के खिलाफ आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने FIR दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने एसपी बलिया को पत्र लिखा है। जिसमें कहा– वीडियो में सार्वजनिक स्थल पर की गई हरकत बेहद घिनौनी है। इस घटना को बिहार में होना बताया गया है। लेकिन, वीडियो सामने आने के बाद यह स्पष्ट है कि मामला बलिया का है।

Advertising

पूर्व आईपीएस ने वीडियो की जांच कराकर सीएम योगी आदित्यनाथ से बब्बन सिंह को सहकारी चीनी मिल के उपसभापति पद से बर्खास्त करने की भी मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा- बब्बन सिंह के बीजेपी विधायक केतकी सिंह पर लगाए गए आरोपी की भी जांच होनी चाहिए।

वहीं, बीजेपी नेता बब्बन सिंह रघुवंशी ने भी डीएम, एसपी और बीजेपी जिलाध्यक्ष को पत्र लिखकर न्यायिक जांच कराने की मांग की है। उन्होंने भाजपा विधायक केतकी सिंह और उनके पति पर आपराधिक षड़यंत्र का आरोप लगाया है।

अब जानिए पूरा मामला…

Advertising

कुर्सी पर बैठे बीजेपी नेता ने महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत की।

14 मई को भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो सामने आया था। वीडियो में दिख रहा है कि कार्यक्रम के दौरान डांसर बब्बन सिंह रघुवंशी उनके पास आकर नाचने लगती है। नाचते हुए वह उनके पैर पर बैठ जाती है।

इसके बाद भाजपा नेता महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करने लगते हैं। वहां मौजूद लोग भाजपा नेता को रोकते नहीं, बल्कि तालियां बजाने लगते हैं। पीछे से कुछ लोग हूटिंग कर रहे हैं। बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा है। वीडियो के आखिरी में भाजपा नेता के सहयोगियों ने महिला डांसर पर पैसे भी बरसाए।

Advertising

तस्वीर बब्बन सिंह के फेसबुक से ली गई है। इसमें वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नजर आ रहे हैं।

भाजपा नेता की सफाई, कहा- मैं ऐसा नहीं कर सकता भाजपा नेता बब्बन सिंह ने वीडियो पर सफाई दी। कहा- मैं एक बारात में शामिल होने बिहार गया था। वहां बीजेपी विधायक केतकी सिंह के पति और उनके लोग भी मौजूद थे। उन्हीं के लोगों ने साजिश के तहत फर्जी वीडियो बनाया। मेरी उम्र 70 साल है। मुझे आयुष्मान कार्ड मिला है। मैं ऐसा काम नहीं कर सकता।

बब्बन सिंह बोले- मैं SP से शिकायत करूंगा बब्बन सिंह ने कहा- केतकी सिंह से मेरे मतभेद हैं। दयाशंकर सिंह मेरे रिश्तेदार हैं। दयाशंकर सिंह से भी केतकी सिंह का मतभेद हैं। मैं 1993 में चुनाव लड़ा था। मुझे 22 हजार वोट मिले थे। अब मैं फिर से पार्टी से चुनाव लड़ना चाहता हूं। इसी वजह से मेरे खिलाफ यह साजिश रची गई। वायरल वीडियो फर्जी है। हम कप्तान से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे और जांच की मांग करेंगे।

केतकी सिंह ने कहा- मेरे पास न इतना समय है, न मैं इतनी खाली हूं कि ये सब करूं।

केतकी सिंह बोलीं- जबरन कोई वीडियो नहीं बना सकता

बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने दैनिक NEWS4SOCIALसे बातचीत में बताया- बब्बन सिंह रघुवंशी मेरे पिता की उम्र के हैं। वो मेरे बारे में क्या कह रहे हैं, यह मैं नहीं जानती। मुझे बांसडीह की जनता ने चुना है। मैं विकास के बारे में सोचती हूं।

वीडियो में क्या है? ये मैं नहीं जानती, लेकिन वीडियो कोई जबरदस्ती नहीं बना सकता। मेरे पास न इतना समय है, न मैं इतनी खाली हूं कि यह सब करूं। मैं इस तरह की बात का खंडन करती हूं। बब्बन जी के बारे में सभी लोग जानते हैं। वो क्या बोलते हैं और क्या करते हैं।

यह भाजपा नेता की फेसबुक प्रोफाइल है। इसमें बब्बन सिंह ने खुद को भाजपा का सक्रिय सदस्य बताया है।

कौन हैं बब्बन सिंह? बब्बन सिंह बलिया के मुरली छपरा ब्लॉक के रामनगर गांव के रहने वाले हैं। वह भाजपा प्रदेश कार्य समिति में सदस्य हैं। इसके साथ ही किसान सहकारी चीनी मिल्स समिति लिमिटेड, रसड़ा के उपसभापति भी हैं। वह 25 साल पहले बीजेपी के टिकट पर बांसडीह विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं।

——————————-

यह खबर भी पढ़ें…

भाजपा नेता की महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत, VIDEO:बलिया में समर्थकों ने नोट बरसाए, बब्बन सिंह बोले- यह केतकी सिंह की साजिश

बलिया में भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी ने महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत की। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि कार्यक्रम के दौरान डांसर उनके पास आकर नाचने लगती है। नाचते हुए वह उनके पैर पर बैठ जाती है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising