बढ़ते अपराध के खिलाफ सड़क पर उतरे इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता, की नारेबाजी

5
बढ़ते अपराध के खिलाफ सड़क पर उतरे इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता, की नारेबाजी

बढ़ते अपराध के खिलाफ सड़क पर उतरे इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता, की नारेबाजी


बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। बिहार में बढ़ रहे अपराध के खिलाफ इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रतिरोध मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं का पुलिस के साथ धक्का मुक्की हुई। नेताओं के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। प्रतिरोध मार्च शहर स्थित कैंटिन चौराहा पर जाकर सभा में तब्दली हो गया।
इंडिया गंठबंधन के जिला संयोजक पूर्व विधायक व भाकपा के जिला सचिव अवधेश कुमार राय ने कहा कि बिहार में गुंडाराज कायम हो गया है। इसमें भ्रष्ट अपराधी और भ्रष्ट मंत्री का घनिष्ठ संबंध है। गुंडाराज के आतंक को झुठलाने के लिए रोज-बरोज भाजपा के 20 साल की बातों को उछालकर अपने कुकर्म को छुपाने का प्रयास किया जा रहा है। इंडिया गठबंधन ने निर्णय लिया है कि गुंडाराज को खत्म करने के लिए भ्रष्टाचार पर आधारित शासन व्यवस्था और गुंडा समुदाय के गठजोड़ को तोड़ने के लिए जनता को जंग के मैदान में उतरना पड़ेगा। इसकी पहली चेतावनी आज के प्रतिरोध मार्च के द्वारा दिया जा रहा है। राजद के जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि वर्तमान बिहार सरकार कानून व्यवस्था के नाम पर पूर्ण रूपेण फेल कर चुकी है। जिसका जीता जागता उदाहरण है बिहार में प्रत्येक दिन सैकड़ों हत्या,अपहरण और बलात्कार की घटनाएं सीमा पार कर चुकी है। लोगों का जानमाल खतरे में है। बिहार में महाजंगल राज कायम हो गया है।

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रामविलास सिंह और हारून रशीद खान ने संयुक्त रूप से कहा कि आज इंडिया गठबंधन के द्वारा बढ़ते अपराध को लेकर प्रतिरोध मार्च इंडिया गठबंधन के नेताओं के द्वारा किया गया। यह प्रतिरोध पूरे राज्य की राजनीतिक दिशा और दशा तय करेगा। भाकपा माले के जिला मंत्री दिवाकर प्रसाद ने कहा कि वर्तमान बिहार सरकार पूर्ववर्ती सरकार को बदनाम कर रही है। वह खुद के गिरेबान में झांक कर देखें कि उनके शासनकाल में गुंडाराज काम हो गया है।

अपराधी-शासन गठबंधन नहीं चलेगा के नारों से गूंजता रहा शहर

अपने पूर्व आयोजित कार्यक्रम के तहत इंडिया गठबंधन के घटक दलों के द्वारा बेगूसराय में आक्रोषपूर्ण प्रतिरोध मार्च निकाला गया। प्रतिरोध मार्च का जत्था बेगूसराय जिला परिषद मार्केट से जुलूस की शक्ल में बढ़ते अपराध पर रोक लगाओ, बढ़ते अपराध पर राज्य सरकार शर्म करो, अपराधी शासन गठबंधन नहीं चलेगी जैसे नारे लगाते हुए विभिन्न चौक चौराहे होते हुए कैंटीन चौक पहुंचा। कैंटीन चौक पर पहले से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे। इस बीच आंदोलनकारी और पुलिस में तीखी नोंक झोंक हुई। नेताओं के समझाने पर मामला शांत हुआ। जुलूस सभा में तब्दील हो गया।

इन गणमान्य लोगों ने भी रखे अपने विचार

सभा को सीपीएम से पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह, एआईवाईएफ के जिला संयोजक अभिनव कुमार अकेला, एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा, जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार, राजद के बेगूसराय जिला महानगर अध्यक्ष शिवजी महतो, प्रधान महासचिव अभिराम सिंह, महानगर उपाध्यक्ष महावीर यादव, जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, मदन रजक, बहादुर यादव, रामसखा महतो, त्रिभुवन कुमार उर्फ पिंटू, किसान सेल से प्रेमलता कुमारी, सुमन पासवान, अजय कुमार चंद्रवंशी, रामानंद यादव, साहब पासवान, मो. मकबूल, मो. फैजुर रहमान, जितेंद्र कुमार, मुख्खी भगत, रामविलास यादव, अमरजीत सहनी, जियाउर रहमान, गंगाराम महतो, मो.कांग्रेस के बूटन साह, नारायण सिंह, बृजेश कुमार प्रिंस, रामानुज कुमार, शशि शेखर राय, रत्नेश झा, सुरेश यादव, दया निधि चौधरी, सूर्य नारायण रजक, अंजनी कुमार सिंह रामजी पासवान, सुरेंद्र साह, वीआईपी से जयजय राम सहनी, दुलारचंद सहनी, युवा अध्यक्ष प्रदीप सहनी, प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद सहनी, भाकपा माले के चंद्र देव वर्मा, बैजू सिंह, राजेश श्रीवास्तव, दीपक सिंह, गोरी पासवान, मो. कमल, राजेंद्र पंडित, संजय ठाकुर, अजय कुमार, सोनू फरनाज, विशाल कुमार आदि थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News