बच्चे की हत्या कर मां ने लगाई फांसी: उन्नाव में महिला का कुंडे से लटकता मिला शव, मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी – Unnao News

12
बच्चे की हत्या कर मां ने लगाई फांसी:  उन्नाव में महिला का कुंडे से लटकता मिला शव, मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी – Unnao News

बच्चे की हत्या कर मां ने लगाई फांसी: उन्नाव में महिला का कुंडे से लटकता मिला शव, मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी – Unnao News

उन्नाव4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महिला ने बच्चे की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली।

उन्नाव में सोमवार देर शाम को बाबूखेड़ा गांव में 30 वर्षीय दुर्गेश कुमारी पत्नी सर्वेश यादव ने अपने पांच महीने के बेटे माधव की गला दबाकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना कोतवाली सदर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि दुर्गेश कुमारी ने अपने घर के कमरे को अंदर से बंद कर लिया था। इसके बाद उसने अपने मासूम बेटे माधव की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से लटककर जान दे दी। जब परिवार के लोगों ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलते देखा, तो दरवाजा तोड़कर अंदर गए और दोनों के शव देख चीख-पुकार मच गई।

5 माह का माधव (फाइल फोटो)।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को भी सूचना दे दी है। पुलिस ने बताया कि अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि मृतका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और परिवारिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। मौके पर ससुराल पक्ष के लोग मौजूद थे और पुलिस ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में कोई समस्या नहीं आई है।

इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजन इस दुखद घटना से सदमे में हैं। मृतका के पति सर्वेश यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मासूम की दर्दनाक मौत से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतका का अपने ससुराल वालों से कुछ समय से विवाद चल रहा था। जांच में यह बात सामने आई है कि दुर्गेश अपने देवर की शादी से नाखुश थी।

मृतका दुर्गेश कुमारी (फाइल फोटो)।

दरअसल, उसके देवर की शादी उसकी मामा की बेटी से तय हो गई थी, जिससे वह नाराज थी। इसी कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। दुर्गेश कुमारी का विवाह वर्ष 2018 में सर्वेश यादव से हुआ था।

शादी के बाद दोनों का जीवन सामान्य था, लेकिन बीते कुछ महीनों से पारिवारिक विवाद बढ़ता जा रहा था। इस विवाद का अंत इस हृदयविदारक घटना के रूप में हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना कोतवाली सदर प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि “प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है, लेकिन अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर की कार्रवा

तनाव में उठाया कदम

अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि मृतका दुर्गेश कुमारी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और परिवारिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। मौके पर ससुराल पक्ष के लोग मौजूद थे। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजन इस दुखद घटना से सदमे में हैं। मृतका दुर्गेश के पति सर्वेश यादव का रो-रोकर बेहाल होता रहा। वहीं, मासूम की मौत से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं।

कुछ महीने से बढ़ता जा रहा था विवाद

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शादी के बाद दम्पति का जीवन सामान्य था। मगर बीते कुछ महीनों से पारिवारिक विवाद बढ़ता जा रहा था। मृतका दुर्गेश कुमारी का अपने ससुराल वालों से कुछ समय परेशान थी। जांच में यह बात सामने आई है कि मृतका दुर्गेश कुमारी अपने देवर की शादी से नाखुश थी। दरअसल, उसके देवर की शादी उसकी मामा की बेटी से तय हो रही थी। जिससे वह नाराज थी। इसी कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया। इस विवाद का अंत इस हृदय विदारक घटना के रूप में हुआ। हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News