बकरा स्कूल के नये एचएम ने पूर्व प्रभारी पर राशि गबन का लगाया आरोप

5
बकरा स्कूल के नये एचएम ने पूर्व प्रभारी पर राशि गबन का लगाया आरोप

बकरा स्कूल के नये एचएम ने पूर्व प्रभारी पर राशि गबन का लगाया आरोप


ऐप पर पढ़ें

बकरा स्कूल के नये एचएम ने पूर्व प्रभारी पर राशि गबन का लगाया आरोप
स्कूल का गैस चूल्हा व थाली गायब करने का सामने आ रहा मामला

सरपंच ने भी डीएम को आवेदन देकर जांच कराने की मांग की

फोटो :

बकरा स्कूल : बिंद प्रखंड के बकरा मध्य विद्यालय में जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते बच्चे।

बिन्द,निज संवाददाता

प्रखंड के बकरा मध्य विद्यालय में जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने की विवशता बनी हुई है। नये एचएम नागेश्वर चौधरी ने पूर्व प्रभारी युगेश्वर चौधरी पर विकास मद की राशि गबन का आरोप लगाया है। नये एचएम ने बताया कि विकास मद की राशि से कोई काम नहीं किया गया है। लेकिन, गलत तरीके से राशि की निकासी कर ली गयी है। हद तो यह कि विकास मद से बच्चों के लिए एक दरी तक की खरीदारी नहीं की गयी है। बच्चों को सभी मौसम में जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने की विवशता बनी हुई है। कथराही पंचायत के सरपंच चन्द्रमौली प्रसाद ने भी डीएम शशांक शुभंकर को आवेदन देकर पूर्व हेडमास्टर के रवैये पर अंकुश लगाने कि गुहार लगाई है। नये एचएम ने बताया कि विकास मद का कोई लेखा-जोखा नहीं है।

नये एचएम ने बताया कि स्कूल में 266 बच्चे नामांकित हैं। बच्चों को बैठकर पढ़ाई करने के लिए महज 16 बेंच हैं। बच्चों के एमडीएम के लिए 95 थाली उपलब्ध करायी गयी थी। इनमें 45 थाली गायब हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 में विकास मद के रूप में स्कूल को डेढ़ लाख की राशि मिली थी। राशि खर्च हो गयी। लेकिन, कोई सामग्री की खरीद का सबूत नहीं है। गैस चूल्हा नहीं रहने से रसोईया को गोईठा व लकड़ी से खाना बनाना पड़ रहा है। विकास मद से खरीदी गयी कोई सामग्री भी विद्यालय में नहीं है। लेकिन, पूर्व एचएम विकास मद की राशि से कई सामग्री की खरीदारी करने का दावा कर रहे हैं।

पूर्व एचएम नहीं दे रहे प्रभार :

नये एचएम ने बताया कि शिक्षा विभाग ने मार्च 2024 में पूर्व हेडमास्टर को पद से विमुक्त कर दिया गया है। लेकिन, स्कूल का प्रभार नहीं सौंप रहे हैं। बीईओ रंजीत कुमार भी मामले का समाधान कराने के लिए नाम पर स्कूल का खाता नये एचएम के नाम खुलवाकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। नये एचएम का कहना है कि वित्तीय अनियमितता की बात सामने नहीं आने के डर से पूर्व एचएम प्रभार नहीं दे रहे हैं। जबकि, पूर्व एचएम ने लगाये गए आरोप को गलत बताया है। डीईओ राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News