बंटवारे में लालू के आगे कांग्रेस की नहीं चली? कटिहार छोड़ कोई मनचाही सीट नहीं मिली, यहां किया था दावा

5
बंटवारे में लालू के आगे कांग्रेस की नहीं चली? कटिहार छोड़ कोई मनचाही सीट नहीं मिली, यहां किया था दावा

बंटवारे में लालू के आगे कांग्रेस की नहीं चली? कटिहार छोड़ कोई मनचाही सीट नहीं मिली, यहां किया था दावा

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के चुनाव का नामांकन खत्म हो जाने के बाद आखिरकार  महागठबंधन में बिहार की 40 सीटों के लिए शेयरिंग का फार्मूला फाइनल हो गया। आरजेडी 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो कांग्रेस के हिस्से में नो लोकसभा सीटें आई हैं। लेफ्ट पार्टियों को 5 सीटों पर एडजस्ट किया गया है।  बंटवारे की जो तस्वीर सामने आई है उससे स्पष्ट हो गया है कि  कांग्रेस ने  जिन सीटों पर दावा कर रखा था उनमें से कटिहार छोड़कर सभी की सभी पार्टी के हाथ से निकल गई है।

कांग्रेस पार्टी ने बिहार की 40  में  से 10-12 सीटों के मांग करती आ रही थी। हालांकि आरजेडी इसके लिए कभी तैयार नहीं हुई। कांग्रेस पार्टी बेगूसराय से जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार तो कटिहार से तारिक अनवर और औरंगाबाद से निखिल कुमार को लड़ाना चाहती थी। पप्पू यादव जब कांग्रेस में आ गए तो पूर्णिया सीट पर भी दवा ठोक दिया गया। पप्पू यादव पिछले कई सालों से पूर्णिया में पसीना बहा रहे हैं। लेकिन कटिहार के अलावे कोई मनचाही लोकसभा सीट लालू यादव ने कांग्रेस को नहीं दिया। पूर्णिया से राजद ने बीमा भारती को उतार दिया है तो औरंगाबाद से अवधेश कुशवाहा को टिकट दिया।  बेगूसराय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पूर्व विधायक अजय राय की उम्मीदवारी फाइनल कर दी।  एक मनचाही सीट कटिहार कांग्रेस के हाथ लगी है जहां से तारिक अनवर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

लालू की बात काटकर कांग्रेस में जाकर फंस गए पप्पू यादव? पूर्णिया से आरजेडी की बीमा भारती ही लड़ेंगी

महागठबंधन को सीट बंटवारे में काफी समय लगा पटना से दिल्ली तक कई दिनों तक मंथन हुआ उसके बाद पटना में राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने इसका ऐलान किया। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया जिसमें राजद के अलावे कांग्रेस और वाम दलों के नेता मौजूद रहे। लेकिन आरजेडी के अलावे किसी ने अपनी बात नहीं रखी। आनन फानन में सीटों की लिस्ट पढ़कर सभी नेता निकल गए।


बंटवारे में कांग्रेस को जो 9 सीटें दी गई हैं उनमें किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, प. चंपारण,  पटना साहिब,  सासाराम और महाराजगंज शामिल हैं।महागठबंधन के फॉर्मूले में राजद के हिस्से में जो सीटें आई हैं उनमें  गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, जमुई, बांका, वाल्मीकि नगर, पूर्वी चंपारण,  शिवहर, सीतामढ़ी,  वैशाली, सारण, सिवान, गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी,  झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया और  हाजीपुर शामिल हैं।  वाम दलों में भाकपा माले को आरा, काराकाट और नालंदा दी गयी है। सीपीआई को बेगूसराय और सीपीएम को खड़गिया से चुनाव लड़ना तय किया गया है। अब सभी दल अपने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेंगे।

 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News