प्रेमी से रखना था रिश्ता तो पति का परदेश से आना गुजरा नागवार; गला रेतकर कुएं में फेंक दिया h3>
ऐप पर पढ़ें
बिहार के गया में अवैध संबंध में पागल एक विवाहिता ने अपना सुहाग अपने हाथों से उजाड़ लिया। प्रेमी के साथ मिलकर उसने न सिर्फ अपने पति का गला काट दिया बल्कि उसे गांव के कुएं में फेंक दिया। घटना इमामगंज थाना क्षेत्र के मोहनुर गांव की है। मामले का खुलासा तब हुआ जब बुधवार को कुआं से पुलिस ने युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों के बयान पर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी फरार हैं जिनकी गिरप्तारी के लिए छापेमारी का दावा पुलिस कर रही है।
गांव के किसी व्यक्ति को इसकी जानकारी नहीं थी। बुधवार को इमामगंज थाना के मोहनपुर में कुएं से एक युवक की सड़ी गली लाश निकाली गयी। मृतक की पहचान बोधगया प्रखंड के अर्जुन बिगहा के हरि लाल मांझी 28 वर्ष के रूप में हुई। वह कई दिनों से गायब था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच मोहनपुर के कुएं में लाश मिलने की जानकारी मिली।पुलिस की मौजूदगी में उसे निकाला गया तो पहचान हो गई।
यूपी के सर्कस मालिक की पटना में दर्दनाक मौत पर बवाल, उग्र भीड़ ने क्यों फूंक दी एक दुकान
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मृतक हरि लाल मांझी का इमामगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के दीपा भारती के यहां ससुराल है। उसकी शादी दीपा भारती की बेटी से हुई थी और पत्नी प्रवंती देवी कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। हरि लाल दूसरे राज्य में रहकर काम करता था। बाहर से आने पर वह दो जुलाई को प्रदेश से मजदूरी कर घर आया तो अपने बच्चों को लेकर पत्नी के पास ससुराल मोहनपुर आ गया था। वह इस कड़वी सच्चाई से अनजान था कि वह उसके जीवन का आखिरी दिन था क्योंकि पत्नी पत्नी अपने पुराने साथी सोनेश्वर भारती के साथ अवैध रिलेशन में थी। पति का आना प्रवंती को नागवार गुजरा।
विमलेश यादव बोल रहे हैं, मर्डर के आरोपी ने SDO को जेल से किया फोन, गाली देकर बोला- जान मार देंगे
उसी रात प्रवंती ने अपने प्रेमी को घर मायके के घर में बुला लिया। रात को जब सब खा पीकर सो गए तो दोनों नें मिलकर हरिलाला की गला काटकर हत्या कर दी और शव को बोरा में बंद कर गांव से कुछ दूरी पर एक पुराने कुआं में डाल दिया। बताया जाता है कि हरिलाल मांझी आठ जुलाई तक अपने घर बोधगया के अर्जुन बिगहा नहीं गया। तो उसकी खोजबीन शुरु की गई। तब उसके चचेरे भाई बैशाखी भारती ने नौ जुलाई को देर शाम इमामगंज थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।
पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। परिजन भी अपने स्तर पर खोज रहे थे। उसके दूसरे दिन बुधवार को हरिलाल मांझी का शव कुआं में मिला। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी प्रवंती देवी और उसके प्रेमी सोनेश्वर भारती को नामजद अभियुक्त बनाया गया हैं। दोनों को गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। दोनों घर से फरार बताए जा रहे हैं। पत्नी के प्रेमी मृतक के चचेरा भाई अर्जुन बिगहा का ही रहने वाला है। बोधगया के मुखिया इमामगंज थाने में बताया कि मृतक के घर में सिर्फ मां और उसके दो बच्चे हैं।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News