प्रदेश यात्री के चयन के साक्षात्कार का आज दूसरा दिन, अभ्यार्थियों से भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को लेकर पूछे सवाल | Today is second day of interview for selection of Rajasthan yatri | News 4 Social
इसके लिए बकायदा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश यात्री के लिए साक्षात्कार हो रहे हैं, साक्षात्कार का आज दूसरा दिन है, जहां सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्रदेश यात्री के लिए साक्षात्कार होंगे। कांग्रेस कंट्रोल रूम के इंचार्ज मुमताज मसीह, प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस मुख्यालय प्रभारी ललित तूनवाल, रामसिंह कस्वां और अन्य नेता प्रदेश यात्री के चयन के लिए आ रहे अभ्यर्थियों के साक्षात्कार ले रहे हैं।
भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को लेकर सवाल- जवाब
दरअसल प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश यात्री के चयन के लिए हो रहे इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों से भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य, समसामयिक विषयों और मोदी सरकार को लेकर सवाल जवाब हो रहे हैं। इसके साथ ही अभ्यार्थियों से उनकी फिटनेस को लेकर भी सवाल किए जा रहे हैं जिसमें उन्हें कोई शारीरिक दिक्कत तो नहीं है, साथ ही वो कितने दिन यात्रा में चल सकते हैं। इसके अलावा वो सुबह कितने बजे उठ सकते हैं या फिर रोजाना 25 किलोमीटर तक पैदल चल सकते हैं, इन तमाम सवाल अभ्यार्थियों से किया जा रहे हैं।
दरअसल भारत जोड़ो यात्रा सुबह 5 बजे फ्लैग होस्टिंग के बाद शुरू हो जाती है। ऐसे में प्रदेश यात्री के चयन में इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा है कि सुबह जल्दी उठने वाले अभ्यार्थियों को ही प्रदेश यात्री के तौर पर चयन किया जाए।
मंगलवार को 500 से ज्यादा अभ्यर्थियों के इंटरव्यू
साक्षात्कार के पहले दिन मंगलवार को 500 से ज्यादा अभ्यार्थियों के इंटरव्यू लिए गए थे। प्रदेश यात्री के लिए 1500 सौ से ज्यादा अभ्यर्थियों ने प्रदेश भर से रजिस्ट्रेशन कराया है। आज भी अभ्यार्थियों के इंटरव्यू होंगे और उसके बाद चयनित अभ्यार्थियों की सूची प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को सौंप दी जाएगी। प्रदेश यात्री के तौर पर 500 लोगों का चयन किया जाएगा। पीसीसी मुख्यालय प्रभारी ललित तूनवाल ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का प्रदेश यात्री के तौर पर चयन होगा उन्हें फोन के जरिए सूचना दे दी जाएगी और उनके पास भी जारी करके उन्हें दे दिए जाएंगे, जिसके बाद प्रदेश यात्री भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकेंगे।
अतिथि यात्रियों का भी हो रहा है चयन
वहीं प्रदेश यात्री के साथ-साथ अतिथि यात्रियों का भी चयन किया जा रहा है, अलग-अलग जिलों से अतिथि यात्रियों का चयन हो रहा है और अतिथि यात्री केवल अपने अपने जिले तक ही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकेंगे जबकि प्रदेश यात्री झालावाड़ से लेकर अलवर तक भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलेंगे।
वीडियो देखेंः- Bharat Jodo Yatra : Congress संगठन महासचिव K.C. Venugopal का आज Jaipur दौरा | Rajasthan | INC