पूर्व शहर विधायक पंवार के जन्मदिन पर किए सेवाकार्य: सुबह वैदिक यज्ञ, गोसेवा सहित शाम तक हुए कई आयोजन – Jodhpur News h3>
श्री अन्नपूर्णा रसोई में आने वालों को निशुल्क भोजन करवाया।
– मंडोर स्थित तन्हा पीर दरगाह में पंवार ने चादर पेश कर की अमन-चैन की दुआ
.
जोधपुर। पूर्व शहर विधायक मनीषा पंवार के जन्मदिन पर सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न सेवा कार्य व धार्मिक आयोजन किए गए। इसके तहत सर्वप्रथम सरदारपुरा स्थित कार्यालय में चैनाराम आर्य की मौजूदगी में पूर्व विधायक मनीषा पंवार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहूतियां दी। तत्पश्चात सिवांची गेट स्थित अन्नपूर्णा सेवा संस्थान में जरुरतमंद बच्चों को भोजन, जब्बरनाथ गोशाला में गोवंश को हरा चारा खिलाया गया।
इससे पहले अन्नपूर्णा सेवा संस्थान की ओर से लालचंद बोहरा, सतीष जोशी, संदीप जोशी, राजेश व्यास, मंडल अध्यक्ष लता व्यास, मोंटू जोशी, महेश बोड़ा, पार्षद राकेश कल्ला, नरेंद्र पुरोहित, शांतिप्रसाद हर्ष, आनन्द शाह, प्रदीप थानवी, गोपाल बोहरा, मनीष पुरोहित व अन्य ने पूर्व विधायक पंवार का साफा पहनाकर सम्मान किया।
इसी क्रम में एमडीएमएच परिसर और घंटाघर स्थित श्री अन्नपूर्णा रसोई में पंवार ने घेवर काटकर लाभार्थियों को एक समय का भोजन निःशुल्क करवाया। यहां भी रसोई संचालक हुक्मसिंह टाक के साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक पंवार का स्वागत किया। मंडोर स्थित तन्हा पीर दरगाह में पंवार ने चादर पेश कर अमन-चैन की दुआ की।
शहर के कई इलाकों में स्वागत-अभिनंदन
पूर्व विधायक पंवार के जन्मदिन पर पाल रोड शिव प्याऊ स्थित रावणा राजपूत समाज बगेची में गायों के लिये 151 किलो की लापसी बनवाकर गोवंश का खिलाई गई। यहां अध्यक्ष दलपतसिंह परिहार, लालसिंह पोकरण, दीपेन्द्रसिंह भाटी, डॉ. बेराकसिंह, कांग्रेस दक्षिण जिलाध्यक्ष नरेशचंद्र जोशी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्रवण पटेल व अन्य उपस्थित रहे।
इसी तरह, हाईफा हीरो मेजर दलपत सिंह स्मारक पर खेल संस्थाओं और रावणा राजपूत समाज द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विनोद आचार्य, पूनम सिंह शेखावत, नेता प्रतिपक्ष गणपतसिंह चौहान, पूर्व सरपंच देवीसिंह सिसोदिया, हनवंतसिंह, देवीसिंह कुड़ी, जोनल अध्यक्ष मनोजसिंह परिहार, हरिसिह आर्य, शास्त्रीनगर ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास गोदारा, भंवरलाल हटवाल, विक्रमसिंह आर्य, लक्ष्मसिंह आर्य सहित कई विशिष्टजन उपस्थित रहे।