पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा की बहू रूपा शर्मा को बड़ी राहत, कोर्ट ने दिया यह आदेश; अगली सुनवाई कब?

6
पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा की बहू रूपा शर्मा को बड़ी राहत, कोर्ट ने दिया यह आदेश; अगली सुनवाई कब?

पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा की बहू रूपा शर्मा को बड़ी राहत, कोर्ट ने दिया यह आदेश; अगली सुनवाई कब?

ऐप पर पढ़ें

बेला गोलीकांड में नीतीश कुमार की सरकार में दो बार मंत्री रहे सुरेश शर्मा की बहू रूपा शर्मा को गिरफ्तारी से फिलहाल राहत मिल गई है। जिला जज की अदालत ने बुधवार को रूपा की अग्रिम जमानत की अर्जी पर सुनवाई करते हुए नो कोरेसिव स्टेप का आदेश दिया। कोर्ट ने बेला थाने की पुलिस से घटना में घायल हुई महिला कंप्यूटर ऑपरेटर संस्कृति वर्मा के जख्म का प्रतिवेदन और केस डायरी तलब की है। मामले में अगली सुनवाई 16 अगस्त को होगी। आरोप है कि रूपा शर्मा ने संस्कृति वर्मा पर दस लाख की सुपारी देकर गोली चलवाई थी। संस्कृति वर्मा ने रूपा शर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। संस्कृति का पति रूपा शर्मा के वाहन शोर रूम में काम करता था। दोनों के बीच संबंध होने का आरोप संस्कृति ने लगाया है।

रूपा शर्मा की ओर से एबीपी फाइल किया गया था। अग्रिम जमानत अर्जी पर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद सिन्हा, वर्तमान अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर और पूर्व महासचिव प्रवीण कुमार ने रूपा की ओर से बहस की। बेला थानेदार सह केस की आईओ रंजना वर्मा ने बीते सप्ताह पूर्व मंत्री की बहू के खिलाफ प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट से गिरफ्तारी के लिए वारंट प्राप्त किया था। पुलिस टीम भी रूपा की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। इस बीच रूपा की ओर कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की गई थी।

पूर्व मंत्री की बहू ने आशिक के मर्डर के लिए दी 10 लाख की सुपारी, शूटर ने बीवी को मार दी गोली

इधर रूपा शर्मा की वाहन एजेंसी कर्मी की जमानत अर्जी खारिज गोलीकांड में रूपा की वाहन एजेंसी के कर्मचारी तुषार वर्मा की जमानत अर्जी प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट से बुधवार को खारिज हो गई। तुषार पर शूटरों का इंतजाम करने का आरोप है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले में आरोपित शूटर कृष्णकांत मिश्रा और अभिनीत उर्फ सन्नी की जमानत अर्जी भी निचली अदालत से खारिज हो चुकी है। 

इस मामले में पीड़िता संस्कृति ने जेल में न्यायिक अधिकारी के समक्ष टीआई परेड में शूटर की पहचान की थी। उसने कृष्णकांत मिश्रा को शूटर और तुषार वर्मा व अभिनीत उर्फ सन्नी को रूपा की वाहन एजेंसी का पूर्व स्टाफ बताया था। एक आरोपित शिवशेख को संस्कृति ने नहीं पहचाना था। बेला फेज वन एरिया में गत 25 जून को ड्यूटी पर जा रही संस्कृति वर्मा को एक मसाला फैक्ट्री के पास घेरकर बाइक सवार तीन शूटरों ने तीन गोलियां मारी थी। पुलिस ने मामले में एक शूटर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News