पूर्णिया में अफेयर में 2 बच्चों के पिता की हत्या: प्रेमिका के घरवालों ने बुलाकर पीट-पीटकर मार डाला; एक सप्ताह पहले चंडीगढ़ लेकर भागा था – Purnia News

9
पूर्णिया में अफेयर में 2 बच्चों के पिता की हत्या:  प्रेमिका के घरवालों ने बुलाकर पीट-पीटकर मार डाला; एक सप्ताह पहले चंडीगढ़ लेकर भागा था – Purnia News

Advertising

पूर्णिया में अफेयर में 2 बच्चों के पिता की हत्या: प्रेमिका के घरवालों ने बुलाकर पीट-पीटकर मार डाला; एक सप्ताह पहले चंडीगढ़ लेकर भागा था – Purnia News

Advertising

पूर्णिया के जलालगढ़ में प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी की हत्या कर दी। एक सप्ताह पहले युवक प्रेमिका को चंडीगढ़ लेकर भाग गया था। शादी का झांसी देकर लड़की के घरवालों ने चंडीगढ़ से वापस घर बुलाया। शादी के लिए लड़के के सामने 3 लाख की डिमांड रखी।

Advertising

.

मांग पूरी नहीं होने और लव अफेयर से नाराज परिजनों ने गुरुवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी। आधी रात को लाश ठिकाने लगाने का प्लान था, उससे पहले ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। पुलिस के पहुंचने से पहले प्रेमिका और उसके घरवाले गांव छोड़कर भाग निकले। 6 महीने से दोनों का अफेयर चल रहा था। लड़का शादीशुदा था और 2 बच्चे भी हैं। घटना झौवारी गांव की है।

Advertising

लव अफेयर में दो बच्चे के पिता की हत्या हो गई।

Advertising

मृतक की पहचान कस्बा थाना क्षेत्र के रत्नसोटी गांव निवासी सलाउद्दीन उर्फ सालो के पुत्र मोहम्मद तौफीक(32) के तौर पर हुई है। जबकि प्रेमिका बिरगीस जलालगढ़ के झवारी वार्ड 3 की रहने वाली है। परिजनों के आवेदन के आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। जांच के लिए घटनास्थल पर FSL की टीम को बुलाया गया है।

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।

Advertising

6 महीना पहले हुई थी मुलाकात

कस्बा पूर्वी के पूर्व जिला पार्षद मो. दानिश ने बताया कि मोहम्मद तौफीक की शादी नसीमा खातून से करीब 5 साल पहले हुई थी। लड़की के गांव में तौफीक के रिश्तेदार रहते हैं। इस वजह से उसका गांव में आना-जाना था। 6 महीने पहले बिरगीस से मुलाकात हुई थी। एक दो मुलाकात के बाद दोस्ती हुई। कुछ महीने बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। इसके बाद दोनों चोरी छिपे मिलने लगे। 2 मई को लड़की को चंडीगढ़ ले भागा था।

लड़की के परिजनों ने जलालगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बीच पंजाब पुलिस को लड़के के मोबाइल की लोकेशन मिली। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। जलालगढ़ पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। लड़की के पिता दोनों को लेने पूर्णिया से चंडीगढ़ चले गए। शादी का झांसा देकर दोनों को घर ले आए। लड़के के सामने 3 लाख की डिमांड रखी। रुपए देने से मना करने बाद पीट-पीटकर मार डाला।

QuoteImage

हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही सदर सीडीपीओ-2 विमलेंदु कुमार गुलशन, जलालगढ़ थाना से एसआई वंश भूषण, सरफराज आलम, शिवम कुमार, सारिका कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। भागलपुर से FSL की टीम को बुलाया गया है।

सदर एसडीपीओ-2 विमलेंदु कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप है। बयान के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News