पूर्णिया के तनिष्क लूटकांड में फरार अपराधी गिरफ्तार: वारदात के बाद बदमाशों ने धर्मवीर को सौंपा था डायमंड; 3.70 करोड़ की हुई थी लूट – Purnia News

1
पूर्णिया के तनिष्क लूटकांड में फरार अपराधी गिरफ्तार:  वारदात के बाद बदमाशों ने धर्मवीर को सौंपा था डायमंड; 3.70 करोड़ की हुई थी लूट – Purnia News
Advertising
Advertising

पूर्णिया के तनिष्क लूटकांड में फरार अपराधी गिरफ्तार: वारदात के बाद बदमाशों ने धर्मवीर को सौंपा था डायमंड; 3.70 करोड़ की हुई थी लूट – Purnia News

पूर्णिया पुलिस ने तनिष्क शोरूम लूटकांड में फरार चल रहे बदमाश धर्मवीर कुमार उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया है। 26 जुलाई 2024 को 3 करोड़ 70 लाख की डायमंड की लूट हुई थी। वारदात के बाद हीरे और सोने के आभूषण अपराधियों ने उसी को सौंपा था। अब तक इस मामले में 23

Advertising

.

आरा तनिष्क लूटकांड में भी धर्मवीर शामिल था। नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। 3.70 करोड़ के डायमंड के बदले पुलिस को इस मामले में अब तक सिर्फ अंगूठी ही हाथ लगी है। उम्मीद है कि इसकी गिरफ्तारी के बाद जल्द ही लूटी गई 3.70 करोड़ के डायमंड की रिकवरी हो सकती है।

Advertising

तनिष्क शोरूम में साल भर पहले 3.70 करोड़ डायमंड की लूट हुई थी।

बेउर जेल से रची गई थी साजिश

आईओ शशि कुमार भगत ने बताया कि धर्मवीर गोल्ड लूटकांड के अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना सुबोध सिंह के गांव का रहने वाला है। इस पर ज्वेलरी लूटकांड के 16 मामले दर्ज है। इससे पहले भी कई बार जेल जा चुका है। आरा तनिष्क लूटकांड में गिरफ्तार गौतम कुमार ने धर्मवीर का भी नाम बताया था।

Advertising

बेउर जेल से साजिश रची गई थी। वारदात से 2 महीने पहले प्लान बना था। जेल में बंद वांटेड सुबोध सिंह ने अपने दूसरे साथियों और कुख्यात बिट्टू सिंह के साथ मिलकर प्लान बनाया था। लूट की मिस्ट्री सुलझाने के लिए बनी टीम ने रेड के दौरान बेगूसराय के आदापुर निवासी राहुल कुमार को हिरासत में लिया था। राहुल उस पूर्णिया में क्लिनिक चलाता था।

पूछताछ में राहुल ने बताया था कि प्रभात कॉलोनी और हाउसिंग बोर्ड स्थित वांटेड बिट्टू सिंह, अभिमन्यु सिंह और चुनमुन झा के कई ठिकानों पर साजिश रची गई थी। पुलिस इस मामले में स्पीडी ट्रायल चला रही है।

अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

Advertising

एनकाउंटर में बदमाश ढेर

पुलिस के मुताबिक लूटकांड में प्रशांत गौरव, शम्मी आनंद, आकाश झा, सुबोध सिंह, चंदन प्रिंस, बिट्टू सिंह, प्रकाश सिंह, कुंदन कुमार, सनाउल शेख, आनंद झा, बमबम यादव, सोनू झा, अंकुश कुमार और धर्मवीर कुमार उर्फ बाबा समेत अन्य बदमाश शामिल हैं। जबकि पिछले दिनों अररिया में हुए एनकाउंटर में बदमाश चुनमुन झा मारा गया था ।

कौन है सुबोध सिंह

देश के 5 राज्यों में सोना लूट को अंजाम देने वाली गैंग का मास्टरमाइंड सुबोध सिंह 7 साल से पटना के बेऊर जेल में बंद है। जेल में उसे सब बबुआ जी कहते हैं। सुबोध क्रिकेट का शौकीन है। जेल में होने वाले क्रिकेट में जीत या हार के बाद इनाम बांटना सुबोध की आदत है।

सुबोध को जानने वाले बताते हैं कि वो बैटिंग बहुत अच्छी करता है। सुबोध सिंह क्रिकेट की खबरों से भी अपडेट रहता है। क्रिकेट मैच देखने के दौरान डिस्टरबेंस उसे पसंद नहीं। देश दुनिया में हो रहे क्रिकेट मैच, IPL, T-20 की सारी जानकारी से वह अपडेट रहता है। भारतीय टीम में वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली और आज के दौर में विराट कोहली और रोहित शर्मा उसके फेवरेट खिलाड़ी हैं।

सुबोध सिंह 7 साल से पटना की बेऊर जेल में बंद है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising