पावर प्लांट कोयला टेंडर विवाद में राजद नेता की हत्या: बक्सर में चार गिरफ्तार, मास्टरमाइंड निकला मनोरंजन पांडेय; शूटर फरार – Buxar News

1
पावर प्लांट कोयला टेंडर विवाद में राजद नेता की हत्या:  बक्सर में चार गिरफ्तार, मास्टरमाइंड निकला मनोरंजन पांडेय; शूटर फरार – Buxar News
Advertising
Advertising

पावर प्लांट कोयला टेंडर विवाद में राजद नेता की हत्या: बक्सर में चार गिरफ्तार, मास्टरमाइंड निकला मनोरंजन पांडेय; शूटर फरार – Buxar News

बक्सर में राजद नेता अर्जुन यादव की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्या की वजह चौसा स्थित निर्माणाधीन 1320 मेगावॉट थर्मल पावर प्लांट में कोयला टेंडर को बताया जा रहा है। बक्सर एसपी शुभम आर्य ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि “इस हाई-प्रोफ

Advertising

.

पुरानी रंजिश और करोड़ों का टेंडर बनी वजह

Advertising

पुलिस जांच में सामने आया है कि मनोरंजन पांडेय और अर्जुन यादव के बीच टेंडर को लेकर लंबे समय से तनातनी थी। अर्जुन यादव ने प्लांट में अपने राजनीतिक प्रभाव का उपयोग कर मनोरंजन के कई टेंडर रद्द करवाए थे। कोयला सप्लाई टेंडर में अर्जुन यादव की दखल से नाराज होकर मनोरंजन ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

पटना में बनी थी हत्या की साजिश

मई के पहले सप्ताह में पटना के मैरीन ड्राइव पर मनोरंजन पांडेय, राजा दुबे, वीरू उपाध्याय और राजेंद्र उपाध्याय के बीच हत्या की साजिश रची गई। राजा दुबे को शूटर हायर करने की जिम्मेदारी दी गई। प्रति शूटर तीन लाख रुपये की सुपारी तय की गई।

Advertising

हत्या से पहले की गई रेकी

इटावा गांव निवासी अभिषेक राय उर्फ मोलू को शूटरों के साथ लगाया गया, जिसे अर्जुन की गतिविधियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई। शुक्रवालिया गांव निवासी गोलू उपाध्याय को लाइनर बनाया गया, जो हत्यारों को लाइव जानकारी देता था।

26 मई को दिनदहाड़े मर्डर

Advertising

23 मई को शूटरों को एक लाख रुपये एडवांस दिया गया, ताकि वे हथियार और हत्या से जुड़ा सामान खरीद सकें। 26 मई को अर्जुन यादव जब पाइपलाइन के काम से लौटकर थर्मल प्लांट के पास पहुंचे, तो बाइक सवार शूटरों दिनेश और निखिल ने उन पर तीन गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।

पहले गलत दिशा में चली जांच

हत्याकांड के शुरुआती दिनों में तूफानी गुप्ता और एक किशोर को गिरफ्तार किया गया था। इन लोगों ने पैसों के लालच में हत्या की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली थी, लेकिन बाद में जांच में नया मोड़ आया और मनोरंजन पांडेय का नाम सामने आया। परिजनों ने भी प्रारंभिक एफआईआर में उसे मुख्य आरोपी बताया था।

अब तक चार आरोपी गिरफ्तार

इस साजिश में शामिल चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें मुख्य साजिशकर्ता बनारपुर निवासी मनोरंजन पांडेय, योजना क्रियान्वयनकर्ता, शुक्रवालिया निवासी वीरू उपाध्याय, शूटरों का हैंडलर इटावा निवासी अभिषेक राय उर्फ मोलू और घटना की लाइव जानकारी देने वाला लाइनर गोलू उपाध्याय शामिल हैं।

फरार चल रहे शूटर दिनेश और निखिल की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

राजनीति और ठेकेदारी का गठजोड़

राजद से जुड़े अर्जुन यादव मजदूर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष थे और चौसा के थर्मल प्लांट में उनकी मजबूत पकड़ थी। यह मामला राजनीति, अपराध और करोड़ों के टेंडर से जुड़े गठजोड़ का भयावह चेहरा बनकर सामने आया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising