पार्टी का विस्तार, 2025 में बिहार में नीतीश सरकार; JDU कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बताया अपना एजेंडा

5
पार्टी का विस्तार, 2025 में बिहार में नीतीश सरकार; JDU कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बताया अपना एजेंडा
Advertising
Advertising

पार्टी का विस्तार, 2025 में बिहार में नीतीश सरकार; JDU कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बताया अपना एजेंडा

ऐप पर पढ़ें

Advertising

नीतीश कुमार के भरोसेमंद और राज्यसभा सांसद संजय झा को जनता दल यूनाइटेड का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।  पहले से ही  इसके कयास लगाए जा रहे थे।  शनिवार को दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस पर मुहर लगा दी गई।  राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने खुद इसका प्रस्ताव किया और कार्यकारिणी सदस्यों ने ताली बजाकर सहमति दे दी।  उसके बाद नीतीश कुमार ने संजय झा की नई जिम्मेदारी के घोषणा की। 

सरकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद संजय झा ने मीडिया कर्मियों से खुलकर बात की। उन्होंने आभार जताया और कहा कि जनता दल यूनाइटेड को राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बना कर नीतीश कुमार को गिफ्ट देना उनका पहला लक्ष्य है।  कहा कि आने वाले समय में हम अपनी पार्टी का विस्तार देश के विभिन्न राज्यों तक करेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पार्टी की भूमिका सुनिश्चित करेंगे। संजय झा ने यह भी कहा कि 2025 में मजबूती से चुनाव लड़ते हुए फिर से एक बार बिहार में हमारी सरकार बने, इस लक्ष्य से काम करना है।

Advertising

संजय झा बने जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष, JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नीतीश की घोषणा

दिल्ली में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए जेडीयू के नव निर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार जी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी मुझे दी है और भरोसा ज्यादा आया है इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद।  मैं उनके भरोसे पर खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा।  उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के बाहर भी काफी काम किया है।  बिहार को ट्रैक पर लाए और इस राज्य के साथ-साथ देश का भला किया। लालू राबड़ी तेजस्वी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि जो लोग आज बिहार में घूम रहे हैं वह जानते हैं कि किस तरह का बिहार उन्होंने नीतीश कुमार के हाथों में दिया था।  हम लोगों का प्रयास होगा कि पार्टी का विस्तार हो और केंद्र में जो अभी हमारी सरकार बनी है उसमें बिहार की भूमिका और बड़ी हो और उनका सहयोग समर्थन हमें मिलता रहे। 

यह भी पढ़ें-  जेटली की पाठशाला में तैयार हुए, सियासत ने बार बार ली परीक्षा, कौन हैं जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा?

Advertising

उन्होंने दावा किया कि बीजेपी और जदयू के बीच एक नेचुरल अलाएंस है।  हम लोग 1996 से साथ हैं जब समता पार्टी थी।  2005 में जब बिहार में सरकार और व्यवस्था बदली तो हम लोग साथ थे।  बिहार के बदलाव में बीजपी का भी बहुत सहयोग और समर्थन रहा।  आने वाले समय में हम लोग एनडीए में साथ रहते हुए मजबूती के साथ बिहार और देश के लिए काम करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले प्रवक्ता नीरज कुमार बोले- अब तेरा क्या होगा कालिया

 

संजय झा ने कहा कि विगत लोकसभा चुनाव में बिहार के 177 विधानसभा क्षेत्र में हमने लीड किया।  बिहार की जनता का भरोसा हमारी पार्टी और गठबंधन को प्राप्त है।  2025 में हम 2 सौ से ज्यादा सीटों पर जीतेंगे।  लोकसभा चुनाव में बिहार के 40 में से 30 सीटों पर हमारे गठबंधन ने जीत दर्ज किया।  2025 के विधानसभा चुनाव का सिग्नल बिहार की जनता ने 2024 में ही दे दिया है। 

Advertising

उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा हमारी पार्टी की पुरानी मांग है लेकिन इसके लिए केंद्र सरकार के साथ बात करेंगे और बगैर किसी टकराव के हम लोग रास्ता निकालेंगे।  बिहार की बेहतरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान हमेशा रहा है। उनका सहयोग हमें मिलेगा। 

 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising