पाक भी नहीं बोल रहा ऐसी भाषा, जैसी राहुल की: भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने कहा- वह एक नंबर के लफंडर, उनको क्या ही जवाब दें – Firozabad News

1
पाक भी नहीं बोल रहा ऐसी भाषा, जैसी राहुल की:  भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने कहा- वह एक नंबर के लफंडर, उनको क्या ही जवाब दें – Firozabad News
Advertising
Advertising

पाक भी नहीं बोल रहा ऐसी भाषा, जैसी राहुल की: भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने कहा- वह एक नंबर के लफंडर, उनको क्या ही जवाब दें – Firozabad News

अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Advertising

फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लफंडर कहा है। फिरोजाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी के बयान की आलोचना की।

Advertising

चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के 9 ठिकानों को नष्ट किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री तक इस विषय पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।

सांसद ने राहुल गांधी के बयानों को राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में रखा। उन्होंने कहा कि भारत अब झुकने वाला नहीं है। मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति और भारतीय सेना की ताकत को पूरी दुनिया देख रही है। ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की शक्ति को प्रदर्शित किया है।

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियां बताने आए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने मीडिया से विभिन्न मुद्दों पर की बात…

Advertising

सवाल: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान कहता है कि हिंदुस्तान के 7 राफेल विमान गिराए गए हैं। कांग्रेस भी इस पर सवाल उठा रही है। आप इसे कैसे देखते हैं?

जवाब: पाकिस्तान क्या कहता है, यह मायने नहीं रखता क्योंकि उसे भारत की ताकत का अंदाजा है। ऑपरेशन सिंदूर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ जिस तरह का साहसिक अभियान चलाया, उसमें पाकिस्तान के भीतर घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया गया। पाकिस्तान आज तक इस पर कुछ कह नहीं पाया।

लेकिन दुख की बात यह है कि भारत की एक जिम्मेदार राजनीतिक पार्टी, कांग्रेस, और उसके नेता राहुल गांधी इस पर सवाल उठाते हैं। राहुल गांधी गांव-गांव जाकर जो बातें करते हैं, उन्हें अब कोई गंभीरता से नहीं लेता। वह अपनी भाषा और व्यवहार से अब गांवों में भी अविश्वसनीय हो गए हैं।

Advertising

जो बातें पाकिस्तान का रक्षा मंत्री तक नहीं कहता, वो राहुल गांधी कह रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और कहीं न कहीं राष्ट्रविरोधी रुख जैसा प्रतीत होता है।

आज भारत झुकने वाला देश नहीं है। भारत की सेना, भारत की जनता और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की जो शक्ति है, उसे पूरी दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए देखा और माना है।

सवाल: अखिलेश यादव ने कहा है कि महाकुंभ भगदड़ में मारे गए लोगों की संख्या को सरकार ने छुपाया है।

जवाब: महाकुंभ जैसा आयोजन पूरी दुनिया में अपनी तरह का अनोखा और पवित्र पर्व होता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बार का महाकुंभ ऐतिहासिक और भव्य रहा। करोड़ों श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया और 100 से अधिक देशों के लोग भी इसमें शामिल हुए।

अखिलेश यादव को हमेशा नकारात्मकता खोजने की आदत रही है। देश की आज़ादी से पहले और बाद, हर कुंभ में कुछ न कुछ घटनाएं हुई हैं—चाहे वो नेहरू जी का समय रहा हो, इंदिरा जी या नरसिंह राव जी का। लेकिन उस समय इन पर राजनीतिक टिप्पणी नहीं होती थी।

हमारी सरकार ने हर स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाया। जो दुर्गापुर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, उसे भी प्रशासन और स्वयंसेवकों ने मिलकर संभाला। मृतकों की संख्या को लेकर विवाद खड़ा करना कुंभ जैसे आयोजन की गरिमा को ठेस पहुंचाना है। यह महाकुंभ गिनीज बुक में दर्ज हो चुका है और पूरी दुनिया ने इसकी भव्यता को सराहा है।

सवाल: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार की 11 साल की 33 बड़ी गलतियों का आरोप लगाया है।

जवाब: आज देश में उत्साह का माहौल है। बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने ‘विकसित भारत’ का संकल्प लेकर अभूतपूर्व प्रगति की है। हम आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और तीसरे स्थान की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

रक्षा, कृषि, व्यापार, स्टार्टअप्स—हर क्षेत्र में भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए हैं। कांग्रेस, जिसने दशकों तक देश को पीछे धकेला, आज सवाल पूछने की स्थिति में नहीं है। खड़गे जी के 33 सवाल मनगढ़ंत हैं और रिमोट कंट्रोल से प्रेरित राजनीतिक टिप्पणी से ज़्यादा कुछ नहीं।

सवाल- केरल हाईकोर्ट ने प्रियंका गांधी के खिलाफ संपत्ति छुपाने को लेकर नोटिस जारी किया है।

जवाब- मैं यही कहूंगा जिन्होंने भारत को आपातकाल दिया हो, जिन्होंने इंदिरा जी के समय में लोगों को जेल में ठूसा हो लोकतंत्र की हत्या की हो, वह लोग कुछ भी कर सकते हैं। मामला क्योंकि न्यायिक प्रक्रिया में है, तो उसे पर मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising