पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक, देश में 244 जगहों पर मॉक ड्रिल: हमले से बचने के तरीके सिखाए जा रहे, युद्ध के हालात से निपटने की तैयारी h3>
Advertising
- Hindi News
- National
- Mock Drill 2025 LIVE | India Pakistan War Defence Exercise Photos Video Update; PM Modi Amit Shah Kashmir Lucknow Delhi Bhopal
नई दिल्ली40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मॉक ड्रिल के तहत राज्यों में लोगों और स्टूडेंट्स को बचाव के तरीके सिखाए जा रहें हैं।
पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने मंगलवार रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया।
इधर, आज देश के 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 244 जगहों पर युद्ध के दौरान बचाव के तरीकों की मॉक ड्रिल हुई।
शाम को ब्लैकआउट एक्सरसाइज की भी जाएगी। गृह मंत्रालय ने इन जगहों को सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट के तौर पर लिस्ट किया है। ये सामान्य प्रशासनिक जिलों से अलग हैं।
सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट्स को उनकी संवेदनशीलता के आधार पर 3 कैटेगरी में बांटा गया है। कैटेगरी-1 सबसे संवेदनशील और कैटेगरी-3 कम सेंसेटिव है। गृह मंत्रालय ने 5 मई को सभी राज्यों को मॉक ड्रिल कराने के आदेश जारी किए थे।
राज्यों में मॉक ड्रिल की 5 फोटोज…
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक स्कूल में सिक्योरिटी फोर्स ने बच्चों को रेस्क्यू के तरीके सिखाए।
विशाखापट्टनम में नेशनल कैडेट कॉर्प्स (NCC) द्वारा मॉक ड्रिल की गई। इसमें युद्ध के दौरान बचाव की तैयारी गई। कैडेट्स को सिखाया गया कि रियल टाइम में आग लगने, नुकसान जैसी स्थितियों में कैसे लोगों को निकालना है।
काशी विश्वनाथ मंदिर में भी मॉक ड्रिल की गई। यहां साइरन बजने के साथ ही मंदिर को खाली करा लिया गया। ड्रिल में बम स्क्वॉड, मेडिकल टीम, डॉग स्क्वॉड और NDRF की टीम ने हिस्सा लिया। इस ड्रिल का मकसद श्रद्धालुओं की सुरक्षा था।
गुरुग्राम को डीएवी पब्लिक स्कूल (सेक्टर -14 और 10 ए) में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। छात्रों और कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति में बचाव की जानकारी दी गई। हमले से बचाव के लिए स्टूडेंट्स टेबल के नीचे छिप गए।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 56 दुकान इलाके में मॉक ड्रिल को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, ग्वालियर में स्कूल बस और गैस टैंकर की भिड़ंत पर मॉक ड्रिल की गई।
मॉक ड्रिल से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गांधीनगर में भी मॉक ड्रिल की गई
40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देहरादून में मॉक ड्रिल
11:39 AM7 मई 2025
- कॉपी लिंक
लुधियाना में मॉक ड्रिल
पंजाब के लुधियाना स्थित वेरका मिल्क प्लांट में मॉक ड्रिल की गई।
11:29 AM7 मई 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली में भी मॉक ड्रिल
दिल्ली के NDMC ऑफिस में भी मॉक ड्रिल के तहत कर्मचारियों को बाहर निकाला गया।
11:27 AM7 मई 2025
- कॉपी लिंक
इंदौर में मॉक ड्रिल, फायर ब्रिगेड टीम पहुंची
11:22 AM7 मई 2025
- कॉपी लिंक
फरीदाबाद के लघु सचिवालय में मॉक ड्रिल
हरियाणा के फरीदाबाद में लघु सचिवालय में मॉक ड्रिल के दौरान घायल लोगों को बाहर निकालती टीम।
11:21 AM7 मई 2025
- कॉपी लिंक
झारखंड के बोकारो में मॉक ड्रिल, स्कूली बच्चों को बचाव के तरीके सिखाए
झारखंड के बोकारो के MGM हायर सेकेंडरी स्कूल में मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजाया गया। इसके बाद बच्चों को बचाव की ट्रेनिंग दी गई।
11:19 AM7 मई 2025
- कॉपी लिंक
मुंबई में मॉक ड्रिल
मुंबई के क्रॉस मैदान में मॉक ड्रिल की गई।
11:14 AM7 मई 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मॉक ड्रिल
हरियाणा में कुरुक्षेत्र के पिहोवा में सेन्सन पेपर मिल बाखली में मॉक ड्रिल की गई।
11:13 AM7 मई 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान के सीकर में मॉक ड्रिल
सीकर में भीड़ वाले बाजार में एयर स्ट्राइक के बाद घायलों के रेस्क्यू की मॉक ड्रिल की गई।
सीकर के बायोस्कोप मॉल में एयर स्ट्राइक के बाद घायलों को बचाने की ड्रिल की गई।
11:12 AM7 मई 2025
- कॉपी लिंक
उदयपुर में गैस प्लांट में मॉक ड्रिल
उदयपुर के साकरोदा स्थित भारत पेट्रोलियम के गैस प्लांट के लिए मॉक ड्रिल की गई। यहां गैस प्लांट में एयर स्ट्राइक की जानकारी दी गई।
इस दौरान मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची।
11:10 AM7 मई 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा के नूंह में मॉक ड्रिल
हरियाणा के नूंह में मॉक ड्रिल की गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस में भिजवाया।
11:06 AM7 मई 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा के रेवाड़ी में मॉक ड्रिल
हरियाणा के रेवाड़ी में मॉक ड्रिल के बावजूद मॉल के गेट पर जमा भारी भीड़ को हटाते हुए पुलिसकर्मी।
11:05 AM7 मई 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के कटनी में मॉक ड्रिल, कलेक्टर-एसपी रहे मौजूद
कटनी में सायरन बजते ही जवान अलर्ट कटनी के साधु राम स्कूल में मॉकड्रिल शुरू हो गई है। यहां पहले सायरन बजते ही जवान अलर्ट हो गए। स्कूल की छत पर बम फेंका गया। इसके बाद जवान छत पर चढ़े। फायर ब्रिगेड भी अलर्ट है। इसमें सुरक्षा व्यवस्था को परखने के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मौके पर कलेक्टर दिलीप यादव और एसपी अभिजीत कुमार रंजन भी मौजूद हैं।
11:03 AM7 मई 2025
- कॉपी लिंक
जयपुर में मॉक ड्रिल, NEWS4SOCIALरिपोर्टर ने जायजा लिया
जयपुर के बीएसएनएल ऑफिस में एयर स्ट्राइक होने की दिशा में घायलों को रेस्क्यू करने की मॉक ड्रिल की गई।
11:01 AM7 मई 2025
- कॉपी लिंक
भोपाल में मॉक ड्रिल की मॉनिटरिंग
भोपाल में मंत्रालय में स्टेट लेवल सिचुएशन सेंटर बनाया गया है। यहां अपर मुख्य सचिव गृह जेएन कंसोटिया प्रदेश के पांच जिलों में चल रही मॉक ड्रिल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
11:00 AM7 मई 2025
- कॉपी लिंक
भोपाल में डीबी मॉल के पास मॉक ड्रिल
भोपाल में डीबी मॉल के पास फायर सेफ्टी की मॉक ड्रिल की जा रही है। इसके लिए ट्रैफिक रोका गया।
ड्रिल के दौरान डीबी मॉल से मरीजों को लेकर एंबुलेंस अस्थाई अस्पताल पहुंची। यहां पर इलाज शुरू कर दिया गया है। एक मरीज गंभीर होने पर उसे रेड जोन में शिफ्ट किया गया।
10:59 AM7 मई 2025
- कॉपी लिंक
जबलपुर के मॉल में मॉक ड्रिल
जबलपुर के समदड़िया मॉल में फायर सेफ्टी की मॉक ड्रिल की गई।
10:58 AM7 मई 2025
- कॉपी लिंक
जैसलमेर में मॉक ड्रिल शुरू
पाकिस्तान से सटे जैसलमेर में मॉक ड्रिल की शुरुआत हो गई है। सायरन बजा कर लोगों को हवाई हमले के लिए आगाह किया जा रहा है।
10:56 AM7 मई 2025
- कॉपी लिंक
कोटा में भी मॉक ड्रिल
सिविल डिफेंस की पहली कैटेगरी के शहर कोटा में 4 बजते ही मॉक ड्रिल शुरू हुई। फायर ब्रिगेड सायरन बजाते हुए निकली।
10:52 AM7 मई 2025
- कॉपी लिंक
6 राज्यों में मॉक ड्रिल
यूपी के चित्रकूट में चित्रकूट में भी हवाई हमले का सीन क्रिएट किया गया। वाराणसी में लोगों को CPR देना सिखाया गया।
बिहार में शाम 7 बजे मॉक ड्रिल की जाएगी। पटना में 80 पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए घोषणाएं की जा रही हैं। शाम 7 बजे 10 मिनट के लिए ब्लैकआउट होगा।
जम्मू के एक स्कूल में छात्रों को मॉक ड्रिल अभ्यास के दौरान स्थिति से निपटने के लिए ट्रेन किया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस ने मॉक ड्रिल के लिए अपना LRAD (लॉन्ग रेंज एकॉस्टिक डिवाइस) सिस्टम तैयार किया है। इसका इस्तेमाल अचानक हमले की स्थिति में जनता को सचेत करने के लिए किया जाता है।
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर सेंट्रल रेलवे की मॉक ड्रिल चल रही है। RPF की टीम खोजी कुत्तों और अन्य गैजेट्स के साथ रिहर्सल कर रही है।
10:50 AM7 मई 2025
- कॉपी लिंक
प्रशासनिक जिलों से अलग हैं सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट
गृह मंत्रालय ने 5 मई को मॉक ड्रिल का आदेश जारी किया था।
गृह मंत्रालय ने 5 मई को मॉक ड्रिल वाले जिलों की लिस्ट जारी की थी। देश के कुल 35 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में 259 सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट बनाए गए हैं। इनमें से 25 राज्यों के 244 सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट में मॉक ड्रिल चल रही है।
हालांकि, जरूरी नहीं ये सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट सामान्य एडमिनिस्ट्रेटिव डिस्ट्रिक्ट हों। जैसे उत्तर प्रदेश में कुल 19 सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट बनाए गए हैं। इनमें कानपुर, लखनऊ, मथुरा जैसे एडमिनिस्ट्रेटिव जिले भी हैं और बक्शी का तालाब, सरवासा जैसे इलाके भी हैं जो लखनऊ और सहारनपुर में हैं। यहां एयर फोर्स स्टेशन है।
10:49 AM7 मई 2025
- कॉपी लिंक
3 कैटेगरी में बंटे कुल 259 सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट
देश के कुल 259 सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट को इनके इंपोर्टेंस या सेंसिटिविटी के आधार पर 3 कैटेगरी में बांटा गया है। कैटेगरी 1 में वे डिस्ट्रिक्ट हैं जो सबसे ज्यादा सेंसेटिव हैं। ऐसे कुल 13 डिस्ट्रिक्ट हैं।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नरौरा न्यूक्लियर प्लांट होने की वजह से इसे कैटेगरी 1 डिस्ट्रिक्ट में रखा गया है। इसी तरह कैटेगरी 2 में 201 जबकि कैटेगरी 3 में 45 डिस्ट्रिक्ट हैं।
10:48 AM7 मई 2025
- कॉपी लिंक
जानें, मॉक ड्रिल में क्या होगा?
10:47 AM7 मई 2025
- कॉपी लिंक
मॉक ड्रिल में सायरन और ब्लैकआउट एक्सरसाइज क्यों जरूरी है?
मॉक ड्रिल के दौरान सायरन और ब्लैकआउट एक्सरसाइज बेहद जरूरी है, ताकि लोग युद्ध होने पर खुद को और खास जगहों को बचा सकें…
- एयर रेड सायरन: युद्ध के दौरान जब दुश्मन हवाई हमला करता है, तब सायरन बजाकर आम लोगों को अलर्ट किया जाता है। सायरन सुनते ही लोगों को हमले का पता चलता है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाना होता है। मॉक ड्रिल के दौरान सायरन एक्सरसाइज कराई जाती है ताकि लोगों को हमला होने पर बिना पैनिक हुए खतरे वाले स्थान से निकलने और सुरक्षित स्थान पर छिपने की ट्रेनिंग दी जा सके।
- ब्लैकआउट एक्सरसाइज: दुश्मन के हवाई हमले के दौरान अगर लाइटें बंद करके ब्लैकआउट कर दिया जाए तो उसे हमला करने के ठिकाने ढूंढने में परेशानी होगी। दुश्मन के एयरक्राफ्ट सटीक निशाने नहीं लगा पाएंगे। अंधेरे में आम लोग दुश्मन की नजर में आने से बच जाएंगे। इसी कारण मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट एक्सरसाइज कराई जाती है, जिससे लोग अंधेरे में भी सुरक्षित स्थान तक पहुंचने का अभ्यास कर सकें।
10:46 AM7 मई 2025
- कॉपी लिंक
मॉक ड्रिल वाले सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट्स की राज्यवार लिस्ट
10:45 AM7 मई 2025
- कॉपी लिंक
मॉक ड्रिल से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
तनाव के बीच हमले से बचने की तैयारी; सायरन बजेगा, बिजली कटेगी, 244 जिलों में मॉक ड्रिल
मॉक ड्रिल वाले इलाकों में सायरन बजेगा, बिजली कटेगी और लोग छिपने के लिए इधर-उधर भागेंगे। 1971 की जंग के बाद ये पहला मौका है कि लोगों को हमले के दौरान बचने के तरीके सिखाए जाएंगे। इसे लेकर गृह मंत्रालय में 6 मई को हाईलेवल मीटिंग हुई, जिसमें राज्यों के मुख्य सचिव और सिविल डिफेंस चीफ समेत कई हाई रैंक ऑफिसर मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें…
पाकिस्तान से तनाव के बीच मॉक ड्रिल का आदेश, आखिरी बार 1971 में भारत-पाक जंग के दौरान हुआ था
1962 में भी अमेरिका ने ऐसी मॉक ड्रिल की थी। यह न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित एक स्कूल की तस्वीर है।
केंद्र सरकार ने देश के 244 में मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया है। देश में पिछली बार ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में हुई थी। तब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था। यह मॉक ड्रिल युद्ध के दौरान हुई थी। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…