पाकिस्तानी मौलवियों का विवादित VIDEO शेयर किया: महिदपुर के मौलाना पर FIR: ईद पर गाय की कुर्बानी को बताया ‘सबाब का काम’ – Ujjain News

5
पाकिस्तानी मौलवियों का विवादित VIDEO शेयर किया:  महिदपुर के मौलाना पर FIR: ईद पर गाय की कुर्बानी को बताया ‘सबाब का काम’ – Ujjain News
Advertising
Advertising

पाकिस्तानी मौलवियों का विवादित VIDEO शेयर किया: महिदपुर के मौलाना पर FIR: ईद पर गाय की कुर्बानी को बताया ‘सबाब का काम’ – Ujjain News

उज्जैन जिले के महिदपुर में एक मौलाना द्वारा पाकिस्तान के दो मौलवियों के विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में ईद पर गाय की कुर्बानी को ‘सबाब’ यानी पुण्य का काम बताया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद हि

Advertising

.

मौलाना तुरब के खिलाफ BNS की धारा 353(2) ,299 में मामला दर्ज कर लिया है।

Advertising

फेसबुक पर किया पोस्ट, हिंदू संगठन ने दी शिकायत

रविवार रात महिदपुर निवासी अखंड हिंदू सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज प्रजापत ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर जानकारी दी कि स्थानीय मौलाना तुरब अली ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दो वीडियो पोस्ट किए हैं। यह वीडियो पाकिस्तान के मौलवियों से संबंधित हैं, जिसमें एक मौलवी क्लासरूम में ईद पर गाय की कुर्बानी को ‘सबाब’ मिलने वाला कार्य बताते हुए छात्रों को संबोधित कर रहा है।

पाकिस्तानी मौलवियों का विवादित वीडियो शेयर किया।

Advertising

शांति भंग की आशंका, पुलिस ने दर्ज किया मामला

वीडियो के बाद महिदपुर पुलिस ने तुरब अली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(2) और 299 के तहत केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार के अनुसार, शिकायतकर्ता प्रजापत ने विवादित वीडियो की पेनड्राइव भी सौंपी है और मौलाना के अन्य सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच की मांग की है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने मौलाना के घर पर दबिश दी, लेकिन वह वहां से फरार हो गया।

एक मौलवी क्लासरूम में ईद पर गाय की कुर्बानी को ‘सवाब’ मिलने वाला कार्य बताते हुए छात्रों को संबोधित कर रहा है।

Advertising

अखंड हिंदू सेना ने लगाया माहौल बिगाड़ने का आरोप

अखंड हिंदू सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज प्रजापत का कहना है कि उक्त मौलाना ने पाकिस्तान के कट्टर विचारों वाले मौलवियों के वीडियो शेयर कर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता था, इसलिए संगठन ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस कर रही सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच

थाना प्रभारी ने बताया कि मौलाना के सोशल मीडिया अकाउंट पर अन्य विदेशी कट्टरपंथी सामग्री की भी जांच की जा रही है। साथ ही वीडियो की फोरेंसिक जांच और तकनीकी विश्लेषण के लिए उसे साइबर सेल को भेजा जाएगा। पुलिस अब फरार मौलाना की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising