परिवार का झगड़ा सुलझाने गए साधु का गदा से मर्डर: पैर और रीढ़ की हडि्डयां टूटीं, जंगल में छुपे हमलावर को पुलिस ने किया डिटेन – Bhilwara News h3>
प्रॉपर्टी को लेकर मां-बाप से झगड़ा कर रहे बेटे को समझाने गए साधु पर बेटे ने गदा से हमला कर दिया। बेटे ने जमीन पर गिराकर साधु के पैरों और कमर पर ताबड़तोड़ गदा बरसा दी। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। घायल साधु को लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी इलाज
.
रायपुर थाना इंचार्ज सुरेंद्र गोदारा ने बताया- रायपुर की नई बस्ती में बालाजी मंदिर में साधु सुखानाथ (65) अकेला रहता था। मंदिर के पास ही आरोपी पिंटू राम सेन (35) के माता-पिता का मकान है। बुधवार रात पिंटू शराब के नशे में अपने माता-पिता से प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा कर रहा था। वह माता पिता से मारपीट कर रहा था। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मंंदिर से सुखानाथ भी वहां पहुंचे। वे पिंटू को समझाने लगे। तैश में आकर पिंटू मंदिर से पत्थर की गदा उठा लाया और साधु पर हमला कर दिया।
पैर-कमर पर बरसा दी पत्थर की गदा…
साधु पर आरोपी ने पत्थर की गदा से हमला किया। उसके पैर और रीढ़ की हड्डी टूट गई।
वारदात के बाद भागकर जंगल में छुपा
पिंटू ने सुखानाथ को जमीन पर गिराकर पैरों और कमर पर ताबड़तोड़ गदा बरसा दी। सुखानाथ के पैर और रीढ़ की हडि्डयां टूट गई। वारदात के बाद वह मौका स्थल से 1 किलोमीटर दूर जंगल में जाकर छुप गया। मौके पर जुटे लोगों ने रायपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस रात 10 बजे मौके पर पहुंचे। सुखानाथ को लोगों एंबुलेंस ने रायपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें भीलवाड़ा रेफर कर दिया।
उधर, पुलिस ने आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाकर पिंटू को रात 11 बजे जंगल से डिटेन कर लिया।
गुरुवार दोपहर 12 बजे के करीब इलाज के दौरान सुखानाथ की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवा कर शव ग्रामीणों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पिंटू राम 15 साल पहले अपने माता पिता से अलग होकर रायपुर कस्बे के नजदीकी गांव कपिल खेड़ा में अपने परिवार के साथ रहता है। वह इसी गांव में सब्जी का ठेला लगाता है। लोगों का कहना है कि कभी-कभार वह माता पिता के पास नई बस्ती आता था और प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा करता था। बुधवार रात भी वह शराब के नशे में यहां पहुंचा था और माता-पिता के साथ मारपीट कर रहा था। साधु ने उसे ऐसा करने से रोका था।
घटनाक्रम से जुड़ी तस्वीरें…
भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में गुरुवार दोपहर साधु ने दम तोड़ दिया।
मंदिर के पास इसी जगह आरोपी ने साधु को गिराकर पत्थर की गदा से हमला किया।
साधु सुखानाथ मंदिर में ही रहता था। यहीं से आरोपी गदा लेकर गया और हमला कर दिया।
साधु सुखानाथ नाथ संप्रदाय से थे, वे कई साल से गांव में बालाजी मंदिर में सेवा पूजा कर रहे थे।