पति ने अवैध सबंध के शक में पत्नी को जलाया: बेटी झुलसी, छत पर सोते समय पेट्रोल डालकर लगाई थी आग, गिरफ्तार – Balrampur News

6
पति ने अवैध सबंध के शक में पत्नी को जलाया:  बेटी झुलसी, छत पर सोते समय पेट्रोल डालकर लगाई थी आग, गिरफ्तार – Balrampur News
Advertising
Advertising

पति ने अवैध सबंध के शक में पत्नी को जलाया: बेटी झुलसी, छत पर सोते समय पेट्रोल डालकर लगाई थी आग, गिरफ्तार – Balrampur News

पवन तिवारी | बलरामपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Advertising

बलरामपुर के उतरौला क्षेत्र में शनिवार को पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया था। जिसमें महिला ने अपने को बचाने के लिए अपनी 17 वर्षीय बेटी की पीछे छुपाने का प्रयास किया। जिससे बेटी को भी आग लग गई। इस घटना में पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 17 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। जिसका इलाज चल रहा है। घटना में पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertising

जानिए पूरा मामला…

घटना उतरौला क्षेत्र में शनिवार की रात्रि को महदेइया बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के पास एक परिवार में महिलाओं और पुरुषों के जोर-जोर से रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। बैंक की पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। जहां देखा कि कल्लू उर्फ मकसूद अहमद (62 वर्ष) ने अपने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी बुच्चा (60 वर्ष) और बेटी निशा (17 वर्ष) पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर हालत में केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बुच्चा की मौत हो गई। जबकि बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertising

खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने घटना के खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन किया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी नम्रिता श्रीवास्तव और सीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि 14 मई को निरीक्षक अपराध मृत्युंजय सिंह ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी कल्लू उर्फ मकसूद अहमद को पकड़ी चौराहा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा दिया।

Advertising

आरोपी का कबूलनामा

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी कल्लू ने स्वीकार किया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। उसने बताया कि अक्सर पत्नी से विवाद होता था। इसी तनाव के चलते वह करीब डेढ़ साल पहले सूरत चला गया था।

हाल ही में उसकी बेटी निशा की तबीयत खराब होने के कारण उसने फोन कर पिता को बुलाया था। घर लौटने के बाद फिर से पत्नी से झगड़ा शुरू हो गया। आरोपी ने बताया कि 10 मई को पत्नी दवा लेने जा रही थी। लेकिन वह पीछे-पीछे जाकर छिपकर उसका पीछा कर रहा था। जब पत्नी नहीं मिली, तो उसने शक किया कि वह किसी और से मिलने गई है। इसी संदेह और आक्रोश में उसने पत्नी को मारने की ठान लिया। पहले से पेट्रोल का इंतजाम कर लिया।

छत पर सोते समय लगाया आग

रात को जब पत्नी छत पर सो रही थी, तो वह चुपचाप पेट्रोल लेकर ऊपर गया। पत्नी पर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा दी। आग से बचने के लिए पत्नी बेटी के पास भागी। जिससे बेटी भी झुलस गई। इस घटना में आरोपी का पैर भी आंशिक रूप से झुलस गयी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना के संबंध में वादी डब्लू पुत्र कल्लू की तहरीर पर थाना कोतवाली उतरौला में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसे बाद में महिला की मौत के बाद गंभीर धाराओं में बदला गया। जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

—————————-

ये भी पढ़ें….

दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, घसीटते हुए थाने ले गए:पुलिस ऐसे टूट पड़ी, जैसे डकैत आए हों, मेरठ में दलित महिलाओं का दर्द

स्पॉट : लावड़ गांव, मेरठ

तारीख : 7 मई, 2025

मेरठ में दलित परिवार की महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। 9 मई को वीडियो सामने आने के बाद 5 पुलिस वालों को थाने-चौकी से हटा दिया गया। अभी लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ।

दरअसल, दो भाइयों के बीच मकान के झगड़े को सुलझाने पुलिस पहुंची थी। दोनों भाइयों को थाने ले जाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन परिवार की महिलाओं ने विरोध कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising