पति को पीट रहा था बेटा, बचाने पहुंची दिव्यांग पत्नी… बेरहम ने मां को मार दिया धक्का, मौत | Mother save her husband pushed to death by her son | News 4 Social

11

झांसीPublished: Jan 11, 2024 06:52:32 am

दिव्यांग मां पति को बचाने के लिए बेटे से उलझ गई। नशे में चूर इकलौते बेटे ने मां को धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद गिरने से उसकी मौत हो गई।

Ruthless son pushed his mother in Jhansi

झांसी में बेरहम बेटे ने मां को मारा धक्का – फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के गरौठा थाना क्षेत्र से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। उसका बेटा नशे में चूर होकर पति की पिटाई कर रहा था। शोर सुनकर पत्नी बचाने पहुंची। दिव्यांग होने के बाद भी मां नशे में चूर बेटे से जूझ गयी। पिता के साथ बेटे ने मां को भी मारापीटा और उसे धक्का देकर जमीन पर पटक दिया, इससे मां की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।