पति की क्रूरता! गर्भवती पत्नी को पेड़ से बांधकर पीटा, दर्द से तड़प-तड़प कर हुई मौत | Pregnant Wife Tied to Tree Beaten to Death by Cruel Husband | News 4 Social

7

ये है पूरा मामला
मध्य प्रदेश के थाना नौगांव के ग्राम मऊसानिया निवासी 22 वर्षीय रश्मि देवी की शादी 14 फरवरी 2023 को राजनगर के ग्राम धवारमऊ निवासी विकास जोशी के साथ हुई थी। रश्मि के पिता कैलाश जोशी ने बताया कि शादी के बाद से ही दामाद पुत्री के साथ मारपीट करता था, जिस पर वह मायके में आकर रहने लगी थी।

3 महीने की थी गर्भवती वह 3 महीने की गर्भवती थी, जिस पर विकास उसे 4 महीने पहले लेकर अपने घर चला गया था। आरोप लगाते हुए बताया कि पति उसे खेत पर चना की फसल देखने की कहकर ले गया था। वहां पर उसको पेड़ से बांधकर मारपीट की थी और पेट में लात मार दी थी।

मारपीट के बाद हो गया गर्भपात वह किसी तरह से हाथ खोलकर घर आ गयी थी, लेकिन उसका गर्भपात हो गया था, जिसके बाद उसके पेट में दर्द रहता था। ससुरालजनों ने उसका उपचार नहीं कराया, जिससे उसके पेट में इन्फेक्शन फैल गया था।

पेट में फैल गया था इंफेक्शन हालत गंभीर होने पर उसे पहले छतरपुर में भर्ती कराया था। इसके बाद वहां से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया था। इन्फेक्शन ज्यादा फैल जाने पर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उसका ऑपरेशन कराया था। इसके बाद तबीयत ज्यादा खराब होने पर चिकित्सकों ने मना कर दिया था, जिस पर उसे 4 दिन पहले मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी।

परिजन कार्रवाई की कर रहे मांग मृतका के पिता ने दामाद और उसके परिजनों पर कई आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया।