पटना में फंदे से झूल चुका था पति, पत्नी ने दुपट्टे वहीं लगा ली फांसी; सत्तू बेचने वाले परिवार का दुखद अंत h3>
ऐप पर पढ़ें
बिहार में मटन मछली और नारंगी के बाद सत्तू पर जमकर राजनीति हो रही है। इस बीच राजधानी पटना में सत्तू बेचकर बमुश्किल जीवन यापन करने वाले दंपति ने फांसी आत्महत्या कर ली। पहले पति ने खुद को फांसी के फंदे से लटका लिया। यह सदमा पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी और वहीं पति के की लाश के साथ पत्नी ने भी फांसी लगा ली। पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सत्तू पिएं तो दिमाग ठंडा रहेगा। इस पर भाजपा और एनडीए के नेताओं ने जमकर पलटवार किया था।
आत्महत्या करने वाले पति और पत्नी की पहचान हो चुकी है। पति का नाम पिंटू कुमार, 35 वर्ष जबकि पत्नी का नाम आभा देवी, 28 वर्ष था। दोनों शाहजहांपुर थाना के काजी बीघा के रहने वाले थे और सड़क किनारे सत्तू बेचकर जीवन यापन करते थे। जानकारी के मुताबिक उनकी शादी 9 साल पहले हुई थी लेकिन अभी तक कोई बच्चा नहीं था। परिवार में आर्थिक तंगी थी लेकिन पति पत्नी के बीच बहुत प्रेम था।
इसे भी पढ़ें- पटना समेत देश के 30 स्थानों पर सीबीआई की छापेमारी, बिटकॉइन और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ा है मामला
दरअसल बुधवार को पति पिंटू कुमार ने फतुहा के काश्मीरा गांव में एक पुल के नीचे एक हुक से अपने गमछा के सहारे फांसी लगा ली। जैसे ही यह सूचना पत्नी आभा देवी को मिली कि वह खोजते हुए मौके पर आई। पति की लाश को फंदे से झूलता देख और डिप्रेशन में आ गई और उसने भी उसी हुक के सहारे अपने दुपट्टे से गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया।
ग्रामीण बताते हैं कि दोनों में बहुत प्रेम रहता था। संभवत किसी बात पर कल दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद मंगलवार की सुबह उसका पति घर से निकल गया और पत्नी को सूचना दी कि मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। इसके बाद उसकी पत्नी आभा कुमारी अपने पति को खोजने निकली इसी दौरान उसकी नजर फतुहा थाना के किसमिरिया स्थित एक पुलिया के एंगल से लटके अपने पति की लाश पर पड़ी। इसके बाद उसने अपने मायके वालों को घटना की जानकारी दी और खुद भी आत्महत्या करने की बात करते हुए उसी जगह पर दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। एकांत रहने के कारण काफी देर बाद ग्रामीणों की नजर दोनों लाशों पर पड़ी।
घटनास्थल पर पहुंची फतुहा पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया और सभी पहलुओं को देखते हुए गहराई से छानबीन कर रही है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या की वजह पर कोई जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। पति पत्नी के एक साथ आत्महत्या की घटना से उनके परिवार का अंत हो गया। इलाके में सनसनी फैल गयी है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News