पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन आज: सुबह 11 बजे डीसी दफ्तरों के बाहर जुटेंगे किसान, केंद्र और पंजाब के खिलाफ संघर्ष – Punjab News

12
पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन आज:  सुबह 11 बजे डीसी दफ्तरों के बाहर जुटेंगे किसान, केंद्र और पंजाब के खिलाफ संघर्ष – Punjab News

पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन आज: सुबह 11 बजे डीसी दफ्तरों के बाहर जुटेंगे किसान, केंद्र और पंजाब के खिलाफ संघर्ष – Punjab News

संयुक्त किसान मोर्चे (SKM) की तरफ से आज पूरे जिले में प्रदर्शन किया जाएगा।

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की ओर से आज (शुक्रवार को) पूरे पंजाब में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। किसान सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला मुख्यालय स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान वे जिलाधीश (DC) को राष्ट्रपति और केंद्र

.

वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और SKM (गैर-राजनीतिक) संगठनों को भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का न्योता दिया है। प्रदर्शन के दौरान किसानों पर किए जा रहे अत्याचारों का मुद्दा भी उठाया जाएगा।

किसानों ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने आत्मसमर्पण न करे और कृषि उत्पादों पर टैरिफ न घटाए। इससे भारत में कृषि संकट और गहरा जाएगा और मेहनतकश जनता पर भारी आर्थिक संकट आ सकता है। किसानों द्वारा 29 मार्च को आगे की रणनीति का ऐलान किया जाएगा।

पंजाब सरकार से जुड़ी मांगें किसानों का आरोप है कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर पंजाब सरकार उनके संघर्ष को कुचलने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। डीसी को एक मांग पत्र गवर्नर के नाम सौंपा जाएगा।

इस दौरान चार प्रमुख मांगें रखी जाएंगी –

  • पुलिस दमन को तुरंत रोका जाए और जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की जाए।
  • गिरफ्तार किसानों को बिना शर्त रिहा किया जाए।
  • किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित जब्त किए गए सामान को वापस किया जाए।
  • किसानों के हुए नुकसान और चोरी गए सामान की भरपाई पंजाब सरकार करे।

केंद्र सरकार से संबंधित मांगे:

किसान द्वारा डीसी को केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र सौंपा जाएगा। इसमें मुख्य मांगें इस प्रकार हैं-

1. अमेरिका सहित अन्य देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों पर बातचीत को तुरंत बंद किया जाए।

2. राज्य सरकारों और विधानसभाओं को NPFAM (राष्ट्रीय सार्वजनिक कृषि बाजार) को खारिज करना चाहिए।

3. केंद्र सरकार को C2+50% के आधार पर सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) घोषित करना चाहिए और खरीद की गारंटी देनी चाहिए।

4. किसानों और मजदूरों के सभी कर्ज माफ किए जाएं।

5. बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी वापस ली जाए और किसानों के ट्यूबवेल के लिए मुफ्त बिजली तथा छोटे दुकानदारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाए।

वीरवार को अमृतसर में किसान नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए।

31 को मंत्रियों के घरों का घेराव करेंगे

किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेताओं ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि SKM द्वारा पूरे भारत में आज किए जा रहे चार घंटे के प्रदर्शन में उनके सभी किसान नेता शामिल होंगे। 31 मार्च तक मंत्रियों के घरों का घेराव किया जाएगा। अमृतसर में हरभजन सिंह ईटीओ और कुलदीप सिंह धालीवाल का घेराव किया जाएगा।

इस दौरान सरकार से मांग की जाएगी कि सभी किसान नेताओं को रिहा किया जाए और किसानों की जब्त की गई ट्रॉलियों की भरपाई सरकार करे। नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं की जातीं। पुलिस एक्शन के बाद शंभू और खनौरी बॉर्डर से चोरी हुई ट्रॉलियों को खोजने के लिए एक रिकवरी कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी सभी जिलों के स्थानीय प्रशासन से संपर्क में रहेगी।

डल्लेवाल से मिलने वालों को हिरासत में क्यों ले रहे हैं

किसान नेताओं ने सवाल उठाया कि जगजीत सिंह डल्लेवाल को जिस तरह से रखा गया है, उस पर पुलिस प्रशासन दावा कर रहा है कि वे हिरासत में नहीं हैं। यदि वे हिरासत में नहीं हैं, तो उनसे मिलने जाने वालों को क्यों रोका जा रहा है और हिरासत में क्यों लिया जा रहा है? साथ ही उनके गांव में जाने वाले धरने को जबरन बंद किया जा रहा है।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News