पंजाब में एसकेएम और केकेएम में मतभेद: पंधेर समर्थक 31 मार्च को मंत्रियों-विधायकों के घरों का करेंगे घेराव; डल्लेवाल का साथ देने से इनकार – Amritsar News h3>
सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल। (प्रतिकात्मक तस्वीर)
पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और किसान मजदूर संगठन (केएमएम) के बीच मतभेद उभरकर सामने आ गए हैं। सरवन सिंह पंधेर के समर्थक संगठन केएमएम ने 31 मार्च को मंत्रियों और विधायकों के घरों के बाहर कल यानी सोमवार को प्रदर्शन करने की घोषणा कर दी है।
.
वहीं, जगजीत सिंह डल्लेवाल के संगठन एसकेएम (गैर-राजनीतिक) ने इससे अलग रहने का फैसला किया है। एसकेएम ने बयान जारी कर प्रदर्शन का हिस्सा ना बनने की बात कही है। जिसके बाद स्पष्ट है कि बीते 1 साल से दोनों संगठनों के गठबंधन से चल रहा अब टूट चुका है।
किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के सरवन सिंह पंधेर कल होने वाले प्रदर्शन की जानकारी देते हुए।
31 मार्च को पंजाब के विभिन्न जिलों में विधायकों और मंत्रियों के घरों का घेराव
केएमएम ने पंजाब के 17 जिलों में 31 मार्च को कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के घरों के बाहर धरना प्रदर्शन की योजना बनाई है। सरवन सिंह पंधेर ने जिलों में किए जाने वाले घेराव की सूची जारी की है-
जानें कहां-कहां दिए जाएंगे धरना-
अमृतसर (2 स्थान)
- कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह (जंडियाला गुरु)
- कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल
तरनतारण (4 स्थान)
- लालजीत भुल्लर
- स्वर्ण सिंह भिखीविंड
- मनजिंदर सिंह लालपुरा
- कश्मीर सिंह सोहल
होशियारपुर (3 स्थान)
- जसबीर सिंह राजा, विधायक (टांडा)
- करमबीर सिंह घुम्मण, विधायक (दसूहा)
- डॉ. रवजोत सिंह, मंत्री
गुरदासपुर (2 स्थान)
- अमन शेर सिंह कलसी (बटाला)
- अमरपाल सिंह, विधायक (श्री हरगोबिंदपुर)
पठानकोट (1 स्थान)
- लाल चंद कटारूचक
फिरोजपुर (4 स्थान)
- जीरा
- घल्ल
- फिरोजपुर
- गुरुहरसहाए
मोगा (4 स्थान)
- अमनदीप कौर, विधायक (मोगा लोकल)
- मनजीत बलासपुर
- लाड़ी थोस, धर्मकोट
- बाघा पुराणा, अमृतपाल सुखानंद
बठिंडा (2 स्थान)
- कुलतार संधवां, स्पीकर
- बलकार सिद्धू (केएमएससी)
फाजिल्का (1 स्थान)
- नरिंदर सिंह सावना, विधायक
लुधियाना (3 स्थान)
- सरबजीत कौर मानूंके (जगराओं)
- जगतार सिंह दयालपुरा
- हरदीप सिंह मुंडियां
जालंधर (1 स्थान)
- अमनदीप कौर, विधायक (जालंधर लोकल)
पटियाला (1 स्थान)
- डॉ. बलबीर सिंह
मानसा (1 स्थान)
मुक्तसर (1 स्थान)
- गुरमीत सिंह खुड्डियां
कपूरथला (1 स्थान)
- बलबीर सिंह सीचेवाल
संगरूर (1 स्थान)
- मुख्यमंत्री भगवंत मान
मालेरकोटला (1 स्थान)
- जमीलू मलिक
किसानों की प्रमुख मांगें
- न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गारंटी कानून सहित 12 मांगों का जल्द समाधान किया जाए।
- 19 मार्च को शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पुलिस कार्रवाई में हुए नुकसान की भरपाई पंजाब सरकार करे। इसमें चोरी हुआ सामान शामिल है।
- पुलिस द्वारा किसान मोर्चों पर किए गए लाठीचार्ज और हिंसा में घायल किसानों की भरपाई की जाए।
- 20 मार्च को शंभू बॉर्डर पर किसान नेता बलवंत सिंह बहरामके पर लाठीचार्ज करने वाले थाना शंभू के SHO हरप्रीत सिंह को बर्खास्त किया जाए।
- सरकार की शह पर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर हुई चोरी और लूटपाट की घटनाओं में शामिल असामाजिक तत्वों पर तुरंत केस दर्ज किया जाए।
- ट्रैक्टर-ट्रालियों और अन्य सामान की चोरी की साजिश में शामिल विधायक गुरलाल घनौर की विधानसभा सदस्यता रद्द की जाए।