पंजाब के 5 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट: मौसम में बदलाव के बाद तापमान में 4.8°C की गिरावट; अब बढ़ेगी गर्मी – Amritsar News h3>
पंजाब के अधिकतर जिलों में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है।
पंजाब में आज भी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में 1.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। पूरा दिन हल्के बादल छाए रहने के बाद तापमान में 4.8°C की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य से 2.8°C कम है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.2°C द
.
मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और एसएएस नगर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन शहरों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी बारिश की संभावनाएं हैं, लेकिन वहां बारिश संबंधी किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिनों से तापमान में जो गिरावट देखने को मिल रही थी, अब उसमें दोबारा से बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। अगले एक सप्ताह तक बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं हैं। जिसके चलते अब तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की जाएगी और गर्मी बढ़ेगी।
पंजाब में आज बारिश का अनुमान। उसके बाद बारिश की संभावनाएं नहीं हैं।
48 घंटों के बाद तापमान में बढ़ौतरी संभावित
मौसम विभाग के अनुसार अब पश्चिमी विक्षोभ सुस्त होने लगेगा। जिससे राज्य में हो रही बारिश की गतिविधियां भी थम जाएंगी। आज पंजाब के अलावा हिमाचल व हरियाणा में भी बारिश के आसार हैं। लेकिन कल से उत्तर भारत में ना तो बारिश और ना ही हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
बीते दिनों हुई बारिश का असर 48 घंटों में कम होने लगेगा। जिसके बाद पंजाब के मैदानी इलाकों में भी तापमान बढ़ने लगेगा। अनुमान है कि 48 घंटों के बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। वहीं आने वाले एक सप्ताह तक बारिश का कोई भी अनुमान नहीं है।
पंजाब के विभिन्न शहरों का तापमान।
पंजाब के शहरों मौसम
अमृतसर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। हल्की-फुल्की बारिश भी संभावित है। अनुमान है क आज तापमान 13 से 27 डिग्री के बीच रहेगा।
जालंधर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। हल्की-फुल्की बारिश भी संभावित है। अनुमान है क आज तापमान 13 से 26 डिग्री के बीच रहेगा।
लुधियाना- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। हल्की-फुल्की बारिश भी संभावित है। अनुमान है क आज तापमान 14 से 31 डिग्री के बीच रहेगा।
पटियाला- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। हल्की-फुल्की बारिश भी संभावित है। अनुमान है क आज तापमान 17 से 28 डिग्री के बीच रहेगा।
मोहाली- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। हल्की-फुल्की बारिश भी संभावित है। अनुमान है क आज तापमान 18 से 26 डिग्री के बीच रहेगा।