नवम वर्ग में नामांकन के लिए हाई स्कूलों को किया गया संबद्ध

8
नवम वर्ग में नामांकन के लिए हाई स्कूलों को किया गया संबद्ध

नवम वर्ग में नामांकन के लिए हाई स्कूलों को किया गया संबद्ध

ऐप पर पढ़ें

भगवानपुर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के 59 उत्क्रमित व मध्य विद्यालयों में अष्टम वर्ग उत्तीर्ण बच्चों को प्रखंड के कुल 15 उच्च विद्यालयों में कक्षा नवम में नामांकन के लिए सम्बद्ध किया गया है। जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार राय ने सभी स्कूलों के प्रधान को निर्देश दिया है। जारी पत्र के अनुसार मध्य विद्यालय बनवारीपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेहुंनी, चकदुल्लम, अतरुआ, विशनुपुर टोल तथा मध्य विद्यालय लखनपुर के अष्टम वर्ग उत्तीर्ण बच्चों को नवम वर्ग में नामांकन के लिए हाई स्कूल बनवारीपुर से सम्बद्ध किया गया है। मध्य विद्यालय दुलारपुर मठ, उत्क्रमित मध्य विद्यालय काजीरसलपुर व चकयदुपति को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय काजीरसलपुर से सम्बद्ध किया गया है। मध्य विद्यालय मल्हीपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेशपुर, चकसदात को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या महेशपुर से सम्बद्ध किया गया है। मध्य विद्यालय कविया, मोख्तियारपुर, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय कविया, दोहटा, मानोपुर को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मोख्तियारपुर से सम्बद्ध किया गया है।

मध्य विद्यालय मेहदौली तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरडीहा को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मेहदौली से सम्बद्ध किया गया है। मध्य विद्यालय चक्का विशनुपुर, उत्क्रमित मिडिल स्कूल कन्या सहलोरी, चक्का नया, अकहा, शेरपुर तथा ईशापुर को जवाहर ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्का सहिलोरी से सम्बद्ध किया गया है। मध्य विद्यालय चेरिया, भीठ, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय सुर्यपुरा व जयरामपुर को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय भीठ से सम्बद्ध किया गया है। मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी भगवानपुर, कन्या मध्य विद्यालय दहिया व उत्क्रमित मध्य विद्यालय औगान को रघुनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दहिया से सम्बद्ध किया गया है। मध्य विद्यालय संजात, हरिचक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंबेडकरनगर संजात, उसीचक तथा मध्य विद्यालय संस्कृत संजात को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय संजात से सम्बद्ध किया गया है।

वहीं,मध्य विद्यालय बसही, पासोपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कटहरिया हिन्दी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनहारा ऊर्दू, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दामोदरपुर हिन्दी तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय दामोदरपुर ऊर्दू को ब्रह्म स्थान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दामोदरपुर से सम्बद्ध किया गया है। उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय मधैपुरा तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदौर को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चंदौर से सम्बद्ध किया गया है। मध्य विद्यालय तेयाय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दादपुर, तकिया ऊर्दू तथा छतरीटोल को विशनुदेव नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेयाय से सम्बद्ध किया गया है। मध्य विद्यालय जोकिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांरीपर व खखना को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जोकिया से सम्बद्ध किया गया है। मध्य विद्यालय ताजपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगदीशपुर, नरहरिपुर व बुचौली को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय ताजपुर से सम्बद्ध किया गया है। मध्य विद्यालय पालीडीह तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुरामनचक को उच्च माध्यमिक विद्यालय पालीडीह से सम्बद्ध किया गया है। वहीं, प्रखंड के एकमात्र प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय शेरपुर सहिलोरी को किसी भी विद्यालय से सम्बद्ध नहीं किया गया है लेकिन किरतपुर पंचायत के सभी मध्य विद्यालय के छात्राओं का नामांकन इसी विद्यालय में होगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News