नगर विकास को लेकर महापौर का संवाद: महापौर बोले – 142 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का कराया जा रहा निर्माण – Ayodhya News

2
नगर विकास को लेकर महापौर का संवाद:  महापौर बोले – 142 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का कराया जा रहा निर्माण – Ayodhya News
Advertising
Advertising

नगर विकास को लेकर महापौर का संवाद: महापौर बोले – 142 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का कराया जा रहा निर्माण – Ayodhya News

महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया।

Advertising

अयोध्या नगर निगम के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से शुक्रवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया। इस बैठक में नगर की प्रमुख समस्याओं, विकास योजनाओं तथा नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तार स

.

Advertising

महापौर ने स्पष्ट रूप से कहा कि अयोध्या के चहुंमुखी विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि विस्तारित क्षेत्र में 600 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जा रही है तथा 142 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। महापौर ने कहा कि इन क्षेत्रों को नगरीय सुविधा मुहैया कराई जाएगी, लेकिन इसके साथ ही एक अप्रैल से गृह कर और जलकर लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जीपीएस आधारित सर्वेक्षण में यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखे, तो संबंधित नागरिक तत्काल संबंधित विभाग से संपर्क कर सुधार करवा सकते हैं।

जल निकासी और नालों पर विशेष ध्यान

महापौर त्रिपाठी ने जानकारी दी कि नगर में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए कुछ नालों की स्वीकृति मिल चुकी है, जिनका निर्माण शीघ्र कराया जाएगा। इससे जल निकासी की समस्या में काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertising

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उठाए जमीनी मुद्दे

इस संवाद कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर की अनेक समस्याओं को महापौर के समक्ष रखा। इनमें अतिक्रमण हटाने, जलभराव की स्थिति में सुधार, तेजल और सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने, गली व नाला निर्माण, बिजली आपूर्ति की नियमितता, पेयजल व्यवस्था की दुरुस्ती और सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण से संबंधित सुझाव प्रमुख रहे।

विभिन्न वार्डों में कराए गए विकास कार्यों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने महापौर का आभार व्यक्त किया और कहा कि नागरिकों को इन कार्यों से राहत मिली है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रशासन और कार्यकर्ता मिलकर काम करें तो अयोध्या नगर निगम प्रदेश में आदर्श नगर निगम बन सकता है।

Advertising

संवाद में प्रमुख कार्यकर्ताओं की सहभागिता

इस अवसर पर नगर निगम के उपसभापति राजेश गौड़, पार्षद चंदन सिंह, संग्राम सिन्हा, अमित गुप्ता, हरिश्चंद्र गुप्त, अनुभव जायसवाल, रामानंदन तिवारी सहित भाजपा के मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, रवि तिवारी, शोभित कपूर, दीपक पांडेय, आलोक द्विवेदी, एकता भटनागर, शकुंतला गौतम, मुरारी यादव, आलोक कुमार सिंह, रामाशीष निषाद, रमेश राना आदि उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising