धारदार हथियार से गला काटकर 17 साल के बच्चे की हत्या, छावनी में तब्दील हुआ गांव | Teenager murdered by slitting his throat with a sharp weapon in Mahoba | News 4 Social h3>
महोबाPublished: Dec 11, 2023 10:45:52 am
UP Crime: यूपी के महोबा जिले में 17 साल के किशोर की नृशंस हत्या कर दी गई। किशोर की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैली है। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ जिले के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। इस दौरान गांव छावनी में तब्दील हो गया।
Mahoba Student Murder: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में 17 साल के किशोर की नृशंस हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा है। आनन फानन में एएसपी सत्यम, सीओ हर्षिता गंगवार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं किशोर की बेरहमी से की गई हत्या को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। इसे देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एएसपी ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस इस ब्लाइंड मर्डर केस की कई एंगल से जांच में जुटी है।