धनतेरस 29 को : लक्ष्मी के साथ धनवंतरी की होगी पूजा

2
धनतेरस 29 को : लक्ष्मी के साथ धनवंतरी की होगी पूजा

धनतेरस 29 को : लक्ष्मी के साथ धनवंतरी की होगी पूजा

धनतेरस 29 को : लक्ष्मी के साथ धनवंतरी की होगी पूजाधनतेरस 29 को : लक्ष्मी के साथ धनवंतरी की होगी पूजाधनतेरस 29 को : लक्ष्मी के साथ धनवंतरी की होगी पूजाधनतेरस 29 को : लक्ष्मी के साथ धनवंतरी की होगी पूजा

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 19 Oct 2024 04:04 PM
share Share

धनतेरस 29 को : लक्ष्मी के साथ धनवंतरी की होगी पूजा ज्वेलरी, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की है परंपरा बाजार सजधजकर तैयार, लोग सामानों की करा रहे बुकिंग फोटो बाजार : बिहारशरीफ के सर्राफा बाजार की दुकान में स्वर्ण आभूषण की खरीदारी करते लोग। पावापुरी, निज संवाददाता। धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व दीपावली के पांच दिवसीय महोत्सव की शुरुआत के रूप में जाना जाता है। धनतेरस का दिन विशेष रूप से समृद्धि, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए मनाया जाता है। इस दिन धन (सम्पत्ति) की देवी लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। धनवंतरी आरोग्य और आयुर्वेद के देवता माने जाते हैं। पंडित सूर्यमणि पांडेय कहते हैं कि धनतेरस पर ज्वेलरी, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सोना, चांदी और धातु के बर्तन खरीदना घर में समृद्धि और शुभता लेकर आता है। इसीलिए लोग इस दिन सोने-चांदी के गहने, बर्तन, घरेलू उपयोग के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते हैं। इसके लिए बाजार सज धजकर तैयार हो चुका है। लोग दुकानों में जाकर सामान की बुकिंग करवा रहे हैं। डिलिवरी 29 को की जाएगी। क्यों खरीदी जाती हैं वस्तुएं : धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन कोई नई वस्तु खरीदना शुभ होता है। विशेषकर वे वस्तुएं जो घर में स्थायित्व और संपन्नता का प्रतीक मानी जाती हैं। श्री पांडेय ने बताया कि ज्वेलरी खासकर सोने और चांदी के आभूषणों को शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे खरीदने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। स्टील, तांबा, पीतल या चांदी के बर्तन खरीदना भी शुभ है। इन्हें परिवार के स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। आधुनिक समय में लोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरण टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रीज, एसी व अन्य मशीन भी खरीदते हैं। इसे नए दौर की सुविधाओं और प्रगति का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन इन वस्तुओं को खरीदकर लोग अपने जीवन में शुभता और समृद्धि की कामना करते हैं। बाजारों में इन दिनों धनतेरस को लेकर विशेष ऑफर और छूट की धूम मची हुई है। इससे बाजार में काफी रौनक है। कैसे करें सही चुनाव : धनतेरस पर खरीदारी करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आचार्य पप्पू पांडेय ने बताया कि धनतेरस पर सही वस्तु का चुनाव करना चाहिए। अपनी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सामान की खरीदारी करें। ताकि, इसका सही उपयोग हो सके। खरीदते समय गुणवत्ता का ख्याल रखें। चाहे ज्वेलरी हो या इलेक्ट्रॉनिक सामान, हमेशा विश्वसनीय स्रोत से ही खरीदें। इससे आप ठगी होने से भी बच सकते हैं। इस उत्सव को अच्छे से मनाने के लिए खरीदारी अवश्य करें। लेकिन, योजना बनाते समय अपने बजट का ख्याल भी रखें। ऐसा न हो सामान खरीदने के चक्कर में आपका पूरा बजट ही गड़बड़ हो जाय। इससे आपका पर्व का आनंद किरकिरा हो सकता है। आजकल फाइनेंस और क्रेडिट कार्ड की धूम मची हुई है। इस माध्यम से भी खरीदारी करने पर आप बजट को देखते हुए ही खरीदारी पर खर्च करें। इस धनतेरस पर शुभता और समृद्धि के साथ खुशहाल जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। अपनी पसंदीदा वस्तुएं खरीदकर त्योहार का आनंद लें।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News