दो बार बिहार आएगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा; 4 दिन में 7 जिलों से गुजरेंगे कांग्रेसी, देखिए रूट मैप h3>
ऐप पर पढ़ें
बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 4 दिनों तक 7 जिलों के 425 किलोमीटर होगी। राहुल गांधी की यात्रा बिहार के सासाराम, कैमूर, औरंगाबाद, कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज से गुजरेगी। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले बिहार में यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कांग्रेस नेता की यह यात्रा उन जिलों से गुजर रही है, जहां की स्थिति अपेक्षाकृत अच्छी मानी जाती है। पिछली बार जब देश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी, तब बिहार में राहुल गांधी की यात्रा नहीं हुई थी। सांकेतिक यात्रा के तौर पर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने 5 जनवरी 2023 से 12 जिलों में यात्रा की थी।
गुरुवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर की राजधानी इंफाल से होगी। 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे से यात्रा शुरू होगी। 6700 किलोमीटर लंबी यात्रा 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। इस दौरान बिहार में राहुल गांधी सात जिलों को कवर करते हुए 425 किलोमीटर लंबी यात्रा करेंगे।
बिहार की इन 12 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का दावा, नीतीश-लालू कितना और क्या देंगे?
कांग्रेस की ओर से बताया गया है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत 67 दिनों में 6713 किमी का सफर तय करेंगे। यह यात्रा 15 राज्यों के 110 जिले से होकर गुजरेगी। इसके अन्तर्गत 100 लोकसभा सीटें आएंगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुंबई में खत्म होगी। इस यात्रा के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से इंडिया गठबंधन के सभी दलों को न्योता दिया गया है।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट मैप
– मणिपुर में 107 किमी की यात्रा में 4 जिले कवर किए जाएंगे।
– नागालैंड में यात्रा 257 किमी का सफर करेगी और 5 जिले से होकर गुजरेगी।
– असम की 833 किमी के सफर में यात्रा 17 जिलों में जाएगी।
– अरुणाचल प्रदेश 55 किमी की यात्रा में 1 जिले को कवर किया जाएगा।
– मेघालय में राहुल गांधी 5 किमी की यात्रा करेंगे और 1 जिले से गुजरेंगे।
– पश्चिम बंगाल में 523 किमी का सफर तय किया जाए। इस दौरान यात्रा 7 जिलों में पहुंचेगी।
– राहुल गांधी बिहार में 425 किमी लंबी यात्रा करेंगे और 7 जिलों को कवर करेंगे।
– इसके बाद यात्रा झारखंड जाएगी 804 किमी के सफर में 13 जिलों में पहुंचेगी।
– उड़ीसा में 341 किमी लंबी यात्रा होगी और 4 जिलों से होकर जाएगी।
– छत्तीसगढ़ की 536 किमी में 7 जिलों की यात्रा होगी।
– उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी 1,074 किमी का सफर करेंगे और 20 जिलों से होकर जाएंगे।
– मध्य प्रदेश में 698 किमी यात्रा होगी और यह 9 जिलों में पहुंचेगी।
– राजस्थान में यात्रा 128 किमी का सफर तय करेगी और 2 जिलों से होकर गुजरेगी।
– गुजरात में 445 किमी का रास्ता कवर किया जाएगा और यह 7 जिलों से होकर जाएगी।
– महाराष्ट्र में यात्रा 480 किमी लंबी होगी. यह 6 जिलों से होकर जाएगी।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News