दोस्त की भाभी से था अफेयर,गुस्से में कर दी हत्या: बालू के अंदर छिपाई थी लाश, 14 दिन बाद बेटे-पत्नी ने की थी पहचान; 5 अरेस्ट – Kishanganj (Bihar) News

2
दोस्त की भाभी से था अफेयर,गुस्से में कर दी हत्या:  बालू के अंदर छिपाई थी लाश, 14 दिन बाद बेटे-पत्नी ने की थी पहचान; 5 अरेस्ट – Kishanganj (Bihar) News
Advertising
Advertising

दोस्त की भाभी से था अफेयर,गुस्से में कर दी हत्या: बालू के अंदर छिपाई थी लाश, 14 दिन बाद बेटे-पत्नी ने की थी पहचान; 5 अरेस्ट – Kishanganj (Bihar) News

किशनगंज में एक युवक की प्रेम-प्रसंग में हत्या कर दी गई। 13 दिन बाद पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। 25 जनवरी से युवक लापता था। इसका शव शनिवार 7 फरवरी को 14 दिन बाद पुलिस ने बरामद किया था।

Advertising

.

मृतक की पहचान टिंकू कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि वह ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार को चलाता था। घटना टेढ़ागाछ प्रखंड के बीबीगंज थाना क्षेत्र के पिपला गांव की है।

Advertising

कपड़ से बेटा और पत्नी ने शव की पहचान की

घटना का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय लोगों को शनिवार की शाम खेत में घास काटते समय मिट्टी से एक हाथ बाहर निकला दिखाई दिया था। इसकी सूचना मिलते ही बीबीगंज थाना के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को जमीन खोदकर कर बाहर निकला गया। मृतक की पहचान के लिए पहुंचे उसके 13 साल के बेटे मनोहर और पत्नी ने कपड़े को देखकर की थी।

आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले जाती पुलिस।

Advertising

5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

SP सागर कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए SDPO वन गौतम कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। ट्रक्टर के मालिक के निशानदेही पर सबसे पहले आरोपी किन्नू लाल को गिरफ्तार किया। किन्नू लाल से सख्ती से पूछताछ के बाद अन्य चार आरोपियों संतोष कुमार साह, शंभु कुमार साह, रवि कुमार साह और वंशी लाल को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। सभी आरोपी बीबीगंज के नयाटोला और बालुबाड़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

CCTV से की गई जांच

Advertising

SP सागर कुमार ने बताया कि टिंकू कुमार 25 जनवरी को शाम 4:30 बजे के बाद से लापता हो गया था। ट्रैक्टर मालिक अजेन्द्र कुमार की शिकायत पर 26 जनवरी को मामला दर्ज किया गया था। तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। इस दौरान 7 फरवरी को वंशी लाल के घर से ट्रैक्टर (BR-37GA-8371) बरामद हुआ। वहीं, छानबीन करने पर उसी दिन लाश भी मिली।

पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।

आरोपी किन्नू लाल ने बताया कि ‘मैं 7 साल से ट्रैक्टर चालक था। टिंकू से उसी दौरान मेरी जान-पहचान हुई थी। 2 साल से मृतक का संतोष की भाभी से अवैध संबंध चल रहा था। अक्सर वो उसके घर जाया करता था। इसकी जानकारी 6 महीने पहले संतोष साह को हुई। उसने मुझे इसके बारे में बताया।’

‘2 महीने पहले से हमने उसकी हत्या की साजिश रची थी। 25 जनवरी को संतोष ने हमें बालू वाले अड्डे पर बुलाया। इसके बाद सभी ने एक साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की। फिर उसे अधमरा कर जमीन में गाड़ दिया। ट्रैक्टर को वंशी के घर पर छिपा दिया था।’ बता दें कि संतोष का उसी की भाभी से लव अफेयर था। इसकी वजह से गुस्से में आकर संतोष ने हत्या की साजिश रची थी।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising