दैनिक NEWS4SOCIALकी खबर पर फिर लगी मुहर: बरेली से सोमपाल शर्मा, आंवला से आदेश प्रताप सिंह और महानगर से अधीर सक्सेना बने अध्यक्ष – Bareilly News

4
दैनिक NEWS4SOCIALकी खबर पर फिर लगी मुहर:  बरेली से सोमपाल शर्मा, आंवला से आदेश प्रताप सिंह और महानगर से अधीर सक्सेना बने अध्यक्ष – Bareilly News

दैनिक NEWS4SOCIALकी खबर पर फिर लगी मुहर: बरेली से सोमपाल शर्मा, आंवला से आदेश प्रताप सिंह और महानगर से अधीर सक्सेना बने अध्यक्ष – Bareilly News

दैनिक NEWS4SOCIALकी खबर पर एक बार फिर से मुहर लगी है। दैनिक NEWS4SOCIALने आज सुबह ही खबर दिखाई थी, जिसमें बताया था कि महानगर और आंवला में कोई बदलाव नहीं होगा जबकि जिले में बदलाव होगा। आखिरकार वही हुआ।

.

नव निर्वाचित तीनों अध्यक्ष

भाजपा ने आज अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वो घड़ी आ गई जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था। बरेली स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में सभी अध्यक्षों की घोषणा की गई।

बरेली से सोमपाल शर्मा आंवला से आदेश प्रताप सिंह दोबारा से अध्यक्ष चुने गए, बरेली महानगर अधीर सक्सेना भी दोबारा से अध्यक्ष बनाए गए है।

वही इस संगठन पर्व के कार्यक्रम में वर्तमान तीनों अध्यक्ष, मेयर डॉ उमेश गौतम, महानगर प्रभारी सीडा के चेयरमैन वाई पी सिंह, पर्यवेक्षक मंत्री नरेंद्र कश्यप, बरेली जिले प्रभारी, विधायक जान तिवारी, आंवला जिले के प्रभारी विधायक राम चंद्र कुशवाहा, गन्ना मंत्री संजय गंगवार, वन मंत्री डॉ अरुण कुमार, फरीदपुर विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी, विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा, सासंद छत्रपाल गंगवार, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक मीरगंज डॉ डीसी वर्मा, नबावगंज विधायक डॉ एमपी आर्य, एमएलसी बहोंरन लाल मौर्य, एमएलसी महाराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, रविन्द्र राठौर, गुलशन आनंद, दीपक सोनकर, हरी शंकर, समेत भाजपा के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नबावगंज विधायक डॉ एमपी आर्य ने कहा भाजपा जिसको भी जिम्मेदारी देती है वो उसे बहुत बढ़िया से निभाएगा।

विधायक मीरगंज डॉ डीसी वर्मा ने कहा कि होली के बाद में ये कार्यक्रम रखा गया है। आज जो घोषणा होनी है जो हमारे जिलाध्यक्ष बनेंगे उन्हें पहले से ही बधाई देता हु।

विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि ये सच है कि हमारी पार्टी जो भी निर्णय लेती है तो उसे सभी स्वीकार करते है। उन्होंने कहा राष्ट्र हित के लिए हमारे समाज के लिए क्या ठीक है। वैसा ही हम सभी को करना है।

एमएलसी महाराज सिंह ने भारत माता की जयघोष के साथ अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा बहुत सुखद अवसर है। हमारी टीम क्रिकेट टीम की तरह है। सातवें आठवें नंबर को भी भेज दिया तो वो भी छक्के लगाकर आयेगा। जो हमारे नए अध्यक्ष बनेंगे उन सभी को बधाई।

एमएलसी बहोंरन लाल मौर्य ने कहा कि हमारे जो भी निर्वाचित अध्यक्ष है उन्हें बहुत बहुत बधाई।

कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि घोषित परिणाम में आने वाले सभी अध्यक्षों का अभिनन्दन है।

जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि एडवांस में तीनों अध्यक्ष के लिए बहुत बहुत बधाई। जो भी अध्यक्ष बने वो महिलाओं का ध्यान रखे।

मेयर डॉ उमेश गौतम ने कहा कि आज काफी प्रतिक्षा के बाद नए अध्यक्षों की घोषणा होने वाली है। अभी तक अध्यक्षों की कर्मठता की वजह से एक छत्र राज बरेली में कर रहे है। आज जो घोषणा हुई है वो अध्यक्ष भी पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि इस संगठन पर्व पर भाजपा एक विचार और दर्शन है। 21वीं शताब्दी भाजपा की है। 19वीं शताब्दी अंग्रेजो की थी और 20वीं शताब्दी कांग्रेस की थी। नए अध्यक्षों को बधाई।

पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि संगठन पर्व है। हम सभी मिलकर अपने तीनों अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

गन्ना राज्य मंत्री संजय गंगवार ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां सभी कार्यकर्ताओं को मौका मिलता है और कार्यकर्ता ही आगे बढ़ता है। ये पार्टी अपने बूथ पर भी काम करने वाले कार्यकर्ता की चिंता करती है। जो नए अध्यक्ष बने है उन सभी को बहुत बहुत बधाई।

विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी ने कहा कि सभी नए अध्यक्षों को बहुत बहुत बधाई। हमें जो कमांडर मिले है हम सभी उनकी जय जय कर कर रहे है।

वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा कि आज पार्टी ने हमारे नए अध्यक्षों का चयन किया है। उन सभी को बहुत बहुत बधाई। हम सभी अपने अध्यक्षों के साथ मिलकर कमल को और खिलाएंगे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News