देश के 25 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट: ओडिशा के 19 शहरों में तापमान 40°C पार; MP-UP में बारिश हुई, गर्मी का भी असर

2
देश के 25 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट:  ओडिशा के 19 शहरों में तापमान 40°C पार; MP-UP में बारिश हुई, गर्मी का भी असर
Advertising
Advertising

देश के 25 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट: ओडिशा के 19 शहरों में तापमान 40°C पार; MP-UP में बारिश हुई, गर्मी का भी असर

Advertising

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने सोमवार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित देश के 25 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग 10 मई को बताया था कि इस बार मॉनसून 4 दिन पहले आ सकता है। देश में मॉनसून की शुरुआत केरल से होती है। इस बार 1 जून की जगह 27 मई को मॉनसून की दस्तक हो सकती है।

Advertising

मध्यप्रदेश में रविवार को दोपहर के बाद मौसम बदला। 8 शहरों में आंधी के साथ बारिश हुई। अशोकनगर में ओले गिरे। इसके अलावा कुछ शहरों में तेज गर्मी भी रही। खजुराहो में सबसे ज्यादा तापमान 42°C रहा। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 14 मई तक हल्की बारिश गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।

आंधी के कारण खरगोन में कई स्थानों पर टीन शेड उड़ गए, जबकि कुछ जगह पेड़ उखड़े हैं। सीजन में ये अब तक की सबसे तेज आंधी थी। मौसम विभाग ने कई जिलों में रात में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Advertising

ओडिशा में पिछले दो दिन तेज गर्मी का दौर जारी है। रविवार को 19 शहरों का तापमान 40°C के पार रहा। सबसे ज्यादा 43.2°C तापमान संभलपुर का दर्ज किया गया। राजधानी भुवनेश्वर में तापमान 40.7°C रहा।

दिल्ली में रविवार को तेज हवाएं चलीं। अधिकतम तापमान 37.8°C रहा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दिल्ली-NCR में बादल छाने का अनुमान है। हल्की बारिश भी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार रात को तेज बारिश हुई।

Advertising

अगले तीन के दिन मौसम का हाल

13 मई: दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में तापमान 38°C से 44°C के बीच रह सकता है। बारिश की स्थिति कम रहेगी। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में तापमान 40°C के करीब रह सकता है। कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना में भी तापमान में 3°C-7°C बढ़ सकता है। साथ में उमस भी बढ़ेगी। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश के तापमान में कमी आने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है। हिमाचल में बर्फबारी भी हो सकती है।

14 मई: दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में तापमान 38°C से 44°C के बीच रह सकता है। आंधी-बारिश और तूफान की भी आशंका है। कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना में तापमान 40°C के करीब जा सकता है, यहां समुद्री इलाकों में उमस बढ़ेगी। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में भी तापमान बढ़ने की संभावना है।

15 मई: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में बादल छा सकते हैं, हल्की बारिश और धूल भरी संभावना है। उत्तर प्रदेश में तापमान 31-44°C के बीच रह सकता है। साथ ही बारिश भी हो सकती है। राजस्थान में आज तेज गर्मी रहेगी। हिमाचल प्रदेश के निचले और पहाड़ी इलाकों में बिजली गिर सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभवना है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में तापमान 35-42°C रह सकता है। झारखंड-ओडिशा में गर्मी रहेगी। कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में बारिश हो सकती है।

खबरें और भी हैं…

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising