देवी दर्शन को पूजा-पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु h3>
शहर मां देवी की भक्ति में डूबा हुआ है। हर जगह मां दुर्गा की पूजा हो रही है। सप्तमी पूजा के बाद श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़ पड़े। केदारनाथ मार्केट में विशेष आकर्षण बना हुआ है, जहां भव्य…
शहर मां देवी की भक्ति में सराबोर हो गया है। हर ओर मां दुर्गे की जयकारे का शोर है। मंदिर हो, घर हो या पूजा पंडाल हर जगह मां देवी के मंत्र गंूज रहे हैं। सप्तमी की पूजा में भक्तिमय शहर गुरुवार शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी में नहला उठा। बुधवार की देर शाम पूजन के बाद मां के पट खुलते ही श्रद्धालु मां दुर्गे के दर्शन को आने लगे। गुरुवार को सप्तमी तिथि सुबह तक रहा। उसके बाद आठवीं रहने के कारण शहर शाम होते ही दुर्गापूजामय हो गया। देर रात निशा पूजा हुई। आठवीं का व्रत शुक्रवार को होगा। पूजा बाद देवी दर्शन को निकले शहरवासी
शहर के हर इलाके में मां की प्रतिमाएं बिठाई जाने से रौनक बढ़ गई है। मां देवी की पूजा-अर्चना के बाद पूजा-पंडालों में श्रद्धालु दर्शन को आने लगी। शाम के बाद तो पंडालों में मां के दर्शन के लिए शहरवासी उमड़ पड़ी। शाम के बाद तो सड़कें रोशनी से जगमगा उठीं। महिलाओं ने पूजा पंडालों में स्थित मां अम्बे की पूजा-अर्चना की। देर रात तक दर्शन का सिलसिला चलता रहा। घूमने के दौरान शहरवासी चाट-पकौड़े, फास्ट फुट, कोल्ड ड्रिंक्स, मिष्ठान दुकान इत्यादि स्थानों पर खाते-पीते नजर आए।
भव्य प्रतिमा और आकर्षक पंडालों में भारी भीड़
शहर के कई स्थानों पर मां की भव्य प्रतिमा और आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं। इन स्थानों पर मूर्ति व पंडाल देखने के लिए गुरुवार की शाम के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के केदारनाथ मार्केट, घुघड़ीटांड बाइपास, हाते गोदाम, स्टेशन रोड, आशा सिंह मोड़, आजाद पार्क दवा मंडी, गोल बागीचा, मुरारपुर देवी स्थान, मीरसफायत रोड, टेकारी रोड, नई गोदाम, खरखुरा बैरागी देवी स्थान व बागेश्वरी आदि प्रमुख स्थानों पर भव्य और आकर्षक प्रतिमा के साथ-साथ रंगीन लाइटों से विशेष सजावट देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा रही।
शहर में सबसे ज्यादा भीड़ केदारनाथ मार्केट में
एक बार फिर केदारनाथ मार्केट की प्रतिमा और पंडाल शहर का मुख्य आर्कषण बना है। यहां तिरूपति बालाजी जैसा 100 फुट ऊंचा भव्य पंडाल बना है। शाम होते ही तिरंगे रोशनी में पंडाल नहाल उठा। मां की प्रतिमा, पंडाल और सजावट देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर कलेक्ट्रेट के पास से लेकर पंडाल तक भीड़ बनी रही। बाइपास पर भी चांदी जैसी मां देवी की प्रतिमा और नौलखा मंदिर वाला पंडाल देखने को श्रद्धालु उमड़ पड़े। हाते गोदाम में न्यूज पेपर और पुआल से सुनहरा रंग वाला प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र रही। पहले की तरह इस साल भी मुरारपुर, गोल बगीचा व आजाद पार्क के पास भारी भीड़ रही। दुर्गाबाड़ी व बंगाली कॉलोनी में बांग्ला शैली की मां दुर्गे के दर्शन-पूजन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूजन के बाद भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
मां मंगलागौरी में लगातार बनी है भीड़, देर रात हुई निशा पूजा
नवरात्र के पहले दिन से शक्तिपीठ मां मंगलागौरी में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। नवरात्र के सात दिन बीतने के बाद माता के दरबार में भक्तों की कतार सुबह से शाम तक बनी है। नवरात्र में हर दिन पुजारी चंद्रधर गिरि उर्फ बबलू गिरी के आचार्यत्व में माता का विशेष पूजा हो रही है। गुरुवार की देर रात पूरे विधान के साथ महानिशा पूजा हुई। जय मां मंगलागौरी प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शंकर प्रसाद, सलाहकार बंटी सिंह,चुन्नू सिंह व सदस्य सरोज कुमार मिस्त्री व्यवस्था में लगे हैं। इसी तरह बेलागंज़ काली मंदिर, बगला स्थान, मां शीतला मंदिर,बागेश्वरी मंदिर, दु:खहरिणी मंदिर आदि देवी मंदिरों में नवरात्र के हर दिन सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है।