दिशा पाटनी के साथ नजर आया शख्स आखिर है कौन? जिसको लोग टाइगर श्रॉफ के बाद बता रहे ‘नया बकरा’

168
दिशा पाटनी के साथ नजर आया शख्स आखिर है कौन? जिसको लोग टाइगर श्रॉफ के बाद बता रहे ‘नया बकरा’
Advertising
Advertising

दिशा पाटनी के साथ नजर आया शख्स आखिर है कौन? जिसको लोग टाइगर श्रॉफ के बाद बता रहे ‘नया बकरा’

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर तो एक्टिव रहती ही हैं। साथ ही पपाराजी के कैमरे पर भी कैप्चर हो जाती हैं। साथ ही टाइगर श्रॉफ के साथ अपने रिलेशन की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की। एक बार जरूर टाइगर ने कहा था कि वह और दिशा अच्छे दोस्त हैं और एक्टर सिंगल हैं। खबर बीच में इनके ब्रेकअप की भी आई थी। लेकिन फैन्स को यकीन नहीं हुआ था। अब वह जब अपने जिम ट्रेनर और दोस्त अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ दिखाई दीं तो फैन्स का दिमाग चकरा गया। तरह-तरह की बातें करने लगे।

दरअसल दिशा पाटनी (Disha Patni) को मुंबई में अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ देखा गया। वह इस दौरान दिशा को लेकर प्रोटेक्टिव भी दिखाई दिए। हुआ ये कि दोनों ही बांद्रा के किसी रेस्टोरेंट से बाहर निकले थे। तभी पपाराजी की टोली ने उनको घेर लिया। इस दौरान एक फैन भी दिशा से बात करता हुआ देखा गया लेकिन अलेक्जेंडर एलेक्स ने बॉडीगार्ड का काम किया। कंधे पर हाथ रखकर एक्ट्रेस को कवर कर लिया और आगे चलने के लिए कहा।


Disha Patani Video: कृष्णा श्रॉफ संग दिखीं दिशा पाटनी तो फटी लोगों की आंखे, बोले- टाइगर से ब्रेकअप हो गया था ना?
दिशा पाटनी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव दिखे दोस्त
दिशा को जब तक उसने कार में बिठा नहीं दिया, उनके दोस्त ने एक्ट्रेस को अकेला नहीं छोड़ा। वह एकदम प्रोटेक्टिव इंसान की तरह उनको कवर किए हुए थे, जिससे कोई भी उन तक न पहुंच सके और वैसा हुआ भी। वीडियो में आप देख भी सकते हैं। खैर, अब इसके बाद लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया।

disha  paatani
Advertising

Disha Patani: दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह राजनीति में रखने वाले हैं कदम? बरेली मेयर का लड़ सकते हैं चुनाव
लोगों ने दिशा पाटनी से पूछा- कौन है ये?
एक यूजर ने लिखा- दिशा टाइगर अभी जिंदा है। एक ने लिखा- प्राइवेट लाइफ रही नहीं इसकी। एक ने कहा- ओह हो नया बकरा। हालांकि एक यूजर ने लिखा- ये बेस्टफ्रेंड ही काम खराब करता है। जब टाइगर को डेट कर रही थी तब ये ब्रेस्टफ्रेंड था और ब्रेकअप करवा दिया। अब खाएगा मेहनत का फल।

Advertising
disha  paatani

दिशा पाटनी ने कपड़े बदल-बदलकर कराया ऐसा फोटोशूट, तस्वीरें देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
कौन हैं दिशा पाटनी के अलेक्जेंडर?
बता दें कि अलेक्जेंडर एलेक्स एक्ट्रेस दिशा पाटनी के जिम ट्रेनर हैं। उनके दोस्त भी हैं। उन्होंने वेब सीरीज ‘गिरगिट’ से एक्टिंग डेब्यू भी किया था। उनको हिंदी बोलनी नहीं आती थी लेकिन उन्होंने इस बैरियर को खत्म किया और इस भाषा को सीखा। दिशा पाटनी भी इनके साथ सोशल मीडिया पर तमाम तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

disha  paatani

Tiger Shroff: दिशा पाटनी से ब्रेकअप पर टाइगर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और मैं सिंगल हूं
अलेक्जेंडर ने की थी दिशा पाटनी की तारीफ
एक बार कोईमोई को दिए इंटरव्यू में एलेक्स ने दिशा की तारीफ भी की थी। बताया था कि जब वह हिंदी क्लासेस ले रहे थे। तब उनके लिए वह आसान नहीं था क्योंकि उनकी इंग्लिश भी कुछ खास नहीं थी। महीनेभर बाद ही उन्होंने वो क्लासेस बंद कर दी थीं और मूवीज देखना शुरू कर दिया था। वह भी बिना सबटाइटल्स के साथ। उन्होंने इस दौरान दिशा के लिए कहा था कि वह खुशकिस्मत हैं कि उनके साथ रह रहे हैं। वह उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं।

Advertising