दिल्ली स्टेशन भगदड़-मरने वालों में हरियाणा की संगीता: महाकुंभ जा रही थीं, 10 साल पहले लव मैरिज, पति खाटूश्याम गए थे; सहेली की भी मौत – Gohana News

5
दिल्ली स्टेशन भगदड़-मरने वालों में हरियाणा की संगीता:  महाकुंभ जा रही थीं, 10 साल पहले लव मैरिज, पति खाटूश्याम गए थे; सहेली की भी मौत – Gohana News
Advertising
Advertising

दिल्ली स्टेशन भगदड़-मरने वालों में हरियाणा की संगीता: महाकुंभ जा रही थीं, 10 साल पहले लव मैरिज, पति खाटूश्याम गए थे; सहेली की भी मौत – Gohana News

Advertising

मृतका संगीता मलिक की फाइल फोटो। वह अपनी सहेलियों के साथ महाकुंभ जा रहीं थी।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में हरियाणा की भी एक महिला की मौत हो गई है। मृत महिला का नाम संगीता मलिक है जो की सोनीपत की रहने वाली थीं। वह अपनी सहेलियों के साथ प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने के लिए जा रही थीं। उनकी सहेली पूनम की भी भगदड़ मे

Advertising

.

संगीता मलिक (34) भिवानी के मुंढाल की रहने वाली थीं। उनकी 10 साल पहले गोहाना के आंवली गांव निवासी मोहित मलिक से लव मैरिज हुई थी। दोनों की मुलाकात दिल्ली में पढ़ाई के दौरान हुई थी। फिलहाल उनके कोई बच्चा नहीं था। संगीता ने एक महीना पहले ही नर्स की नौकरी छोड़ी थी।

संगीता मलिक के पति राजस्थान में खाटूश्याम जी के दर्शन करने के लिए गए हुए थे। संगीता ने महाकुंभ में जाने से पहले 14 फरवरी की रात 12.30 बजे आखरी बार मोहित को वीडियो कॉल की थी।

Advertising

ये पूनम की फाइल फोटो है। वह भी संगीता मलिक के साथ महाकुंभ जा रही थी।

3 सहेलियों ने बनाई थी महाकुंभ स्नान की प्लानिंग संगीता मलिक ने अपनी 2 सहेलियों पूनम और सोमा के साथ महाकुंभ में जाने का प्लान बनाया था। सोमा और पूनम ने संगीता के साथ प्राइवेट अस्पताल में काम किया था। तभी से तीनों में अच्छी दोस्ती थी। तीनों एक दूसरे के पारिवारिक कार्यक्रमों में आती-जाती थीं। शनिवार रात को तीनों नई दिल्ली स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंची थीं। यहां अचानक भगदड़ मच गई।

भगदड़ में संगीता और पूनम जमीन पर गिर गईं और भीड़ उन्हें कुचलते हुए निकल गई। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। संगीता की मौत की सूचना आंवली में उसके परिजनों को मिली तो परिवार में मातम पसर गया। रविवार को संगीता का गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

Advertising

ये तस्वीर 15 फरवरी की रात की है। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में महाकुंभ जा रहे 18 लोगों की मौत हो गई थी।

नर्सिंग कोर्स करते हुए दोनों में प्यार हुआ चचेरे भाई रोनित सहगल ने बताया कि उसकी मौसी की बेटी संगीता की 4-5 साल पहले मोहित से शादी हुई थी। जीजा मोहित मलिक खाटूश्याम जी दर्शन करने के लिए गए हुए थे। उन्हें घटना की सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंच गए।

2013 में मोहित और संगीता दिल्ली के न्यू अशोक विहार में स्थित DPMI इंस्टीट्यूट से MPHW (नर्सिंग कोर्स) की पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। 2015 में दोनों की लव स्टोरी शादी में बदल गई। शादी के बाद से दोनों आंवली गांव में ही रह रहे थे।

संगीता ने दिल्ली के रोहिणी में स्थित हितैषी अस्पताल में साल 2017 से 2022 तक नर्स के रूप में काम किया। दिल्ली में नौकरी करने के बाद संगीता ने सोनीपत के सेक्टर 14 स्थित निजी अस्पताल में नर्स की नौकरी जॉइन की थी।

पति कूरियर कंपनी में काम करते हैं एक महीने पहले संगीता ने नौकरी छोड़ दी थी और वह घर ही रहने लगी थी। संगीता के पति मोहित मलिक पहले बहादुरगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। लंबे समय तक काम करने के बाद इन दिनों सोनीपत में एक कूरियर कंपनी में जॉब कर रहे हैं। मोहित मलिक के पिता का भी देहांत हो चुका है। उनके बाद 2 एकड़ की जमीन उनके पास है। जिस पर वह खेती-बाड़ी करते हैं।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising