दिल्ली में एडवोकेट की हत्या के खिलाफ आज डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के वकील करेंगे हड़ताल, जाने एनसीआर की बड़ी खबरें

15
दिल्ली में एडवोकेट की हत्या के खिलाफ आज डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के वकील करेंगे हड़ताल, जाने एनसीआर की बड़ी खबरें
Advertising
Advertising

दिल्ली में एडवोकेट की हत्या के खिलाफ आज डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के वकील करेंगे हड़ताल, जाने एनसीआर की बड़ी खबरें

नई दिल्ली : द्वारका इलाके में एडवोकेट वीरेंद्र कुमार नरवाल की गोली मारकर हत्या के विरोध में सोमवार को दिल्ली की सभी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के वकील हड़ताल पर रहेंगे। वकीलों का कहना है कि यह पूरी वकील बिरादरी पर हमला है। वकीलों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को सख्ती के साथ लागू किया जाए। दिल्ली में अगले दो दिन तक बारिश का अनुमान हैं। दूसरी तरफ राजधानी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राजधानी में पिछले 24 घंटे में 400 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

जिला अदालत में आज वकील नहीं करेंगे काम

Advertising

ऑल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की कोऑर्डिनेशन कमिटी के चेयरमैन विनोद शर्मा का कहना है कि यह सिर्फ एक वकील पर हमला नहीं है, बल्कि पूरी कम्युनिटी पर हमला है। राजधानी में सभी जिला अदालतों में आज वकील हड़ताल पर रहेंगे। वकीलों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को सख्ती के साथ लागू किया जाए। शाहदरा बार असोसिएशन के अध्यक्ष रमन शर्मा का कहना है कि हड़ताल के साथ साथ दिल्ली पुलिस से भी यह जवाब मांगा जाएगा कि उन्होंने वकील को मिली सिक्योरिटी क्यों हटाई। अगर सिक्योरिटी वापस नहीं ली गई होती तो उनके वकील साथी आज जीवित होते।

दिल्ली में आज हो सकती है बारिश

दिल्ली में आज हो सकती है बारिश

बूंदाबांदी अभी दो दिन और होने की संभावना है, इसके बावजूद तापमान में सुधार होगा। तीन दिनों बाद रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री से पार चला गया। इसकी वजह से लोगों को ठंड के अहसास से राहत मिली है। वहीं अप्रैल के पहले दो दिनों में इतनी बारिश हो चुकी है, जो पिछले दो वर्षों से नहीं हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री पर पहुंच गया। यह अभी भी सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा। हवा में नमी का स्तर 47 से 96 प्रतिशत तक है। सोमवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। एक-दो जगहों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है।

Advertising

दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 16% के पार

-16-

दिल्ली में 24 घंटों में कोविड-19 के 429 केस सामने आए हैं। संक्रमण से एक मरीज की मौत भी हुई है। कोराना वायरस से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक मौत की प्राथमिक वजह कोविड-19 नहीं है। कोविड-19 का संक्रमण दर 16.09% रहा और एक्टिव केस 1395 हैं। 2 अप्रैल की हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 249 मरीज ठीक हुए हैं। शनिवार को दिल्ली में 2667 टेस्ट किए गए और कोरोना के 429 केस पॉजिटिव निकले। इनमें से 1946 टेस्ट आरटीपीसीआर/ CBNAAT/ ट्रू NAT और 721 रैपिड एंटीजेन टेस्ट हैं। बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली के कोविड-19 अस्पतालों में कोविड के लिए 7989 बेड हैं, जिनमें से 87 बेड में मरीज हैं। कोविड केयर सेंटर में 75 बेड हैं और सभी खाली हैं ।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising